Skymet weather

8 जुलाई के लिए मौसम पूर्वानुमान: उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार में भारी वर्षा के चलते चेतावनी; दिल्ली में हल्की वर्षा

July 7, 2017 7:11 PM |

 

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के कुछ भागों में मौसम का रौद्र रूप जारी रह सकता है। दोनों राज्यों में कुछ स्थानों पर भीषण वर्षा के चलते बाढ़ जैसे हालात बन सकते हैं। उत्तराखंड में बादल फटने और भूस्खलन की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा उत्तर भारत में बने पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से जम्मू कश्मीर और हिमाचल में भी हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। पंजाब के तराई क्षेत्रों, उत्तरी हरियाणा, दिल्ली और उत्तरी राजस्थान में थोड़े समय के लिए हल्की वर्षा कहीं-कहीं देखने को मिल सकती है।

पूर्वी भारत में भी मॉनसून की सक्रियता बनी रहेगी। यहाँ पूर्वी उत्तर प्रदेश और इससे सटे बिहार पर बने चक्रवाती सिस्टम और बंगाल की खड़ी में बने सिस्टम तक पहुँच रही ट्रफ के चलते पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम और मेघालय में कई जगहों पर मध्यम से भारी बारिश जारी रहने की संभावना है।

[yuzo_related]

पश्चिमी असम के कई इलाके बाढ़ की चपेट में हैं और यहाँ जल्द राहत के संकेत नहीं हैं। झारखंड और पश्चिम बंगाल के शेष भागों के साथ पूर्वोत्तर भारत के शेष राज्यों में कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा का अनुमान है।

मध्य भारत में विशेष हलचल कल भी नहीं होगी। पूर्वी मध्य प्रदेश और उत्तरी छत्तीसगढ़ में कुछ जगहों पर मॉनसून वर्षा दर्ज की जा सकती है। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के शेष हिस्सों, विदर्भ, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश का अनुमान है। गुजरात के लगभग सभी भागों में बारिश के लिए अभी इंतज़ार करना होगा।

Live status of Lightning and thunderlightning-in-bengaluru

पश्चिमी तटों पर बनी ट्रफ के चलते तटीय कर्नाटक और केरल में कई जगहों पर हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। कोंकण गोवा में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान है।

दक्षिण भारत के अन्य भागों के मौसम की बात करें तो आंतरिक कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश और तटीय तमिलनाडु में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है। शेष दक्षिणी राज्यों में मौसम शुष्क बना रहेगा।

 

Please Note: Any information picked from here should be attributed to skymetweather.com

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try