Skymet weather

12 जून के लिए मौसम पूर्वानुमान: मुंबई कोलकत्ता में वर्षा, दिल्ली का मौसम शुष्क रहेगा

June 11, 2017 7:41 PM |

 

दक्षिण पश्चिम मॉनसून कुछ और आगे बढ कर कोंकण, मध्य महाराष्ट्रा, उत्तरी कर्नाटका तथा तटीय आन्ध्र प्रदेश तक पहुच गया है। इसके साथ ही मॉनसून की उत्तरी सीमा अब महाबलेश्वर, बिजापूर, कुरनूल, ओंगल, अगरतला, विलीयम नगर तथा कोकराझार से गुजर रही है।

एक निम्न दबाब की रेखा पश्चिमी तट पर कोंकण से केरल तक बनी हुई है। इसके प्रभाव से कोंकोण तथा गोवा सहित तटीय कर्नाटक में भारी से अति भारी वर्षा हो सकती है। तटीय महाराष्ट्रा, कर्नाटक के अंदरूनी भागों तथा केरल में हल्की से मध्यम वर्षा जारी रहेगी। मुंबई तथा बेंगलुरु में अच्छी वर्षा हो सकती है।

हैदराबाद सहित तेलंगाना, आन्ध्र प्रदेश तथा तमिल नाडु के आन्तरिक भागों में हल्की वर्षा होने के आसार हैं।

मध्य भारत की बात करे तो गुजरात के दक्षिणी भागों, दक्षिण पश्चिमी मध्य प्रदेश तथा मध्य महाराष्ट्रा में कई जगहों पर हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा भी संभव है। छत्तीसगढ़ तथा विदर्भ में कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है।

[yuzo_related]

पूर्वी और पूर्वोतर भारत की बात करे तो बिहार के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। बांग्लादेश के दक्षिणी भागों में निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इन दोनों के प्रभाव से कोलकाता सहित पश्चिम बंगाल के गंगीय क्षेत्रों तथा तटीय ओड़िशा में मध्यम से भारी वर्षा हो सकती है। पश्चिमी बंगाल के हिमालयी क्षेत्र, सिक्किम, झारखण्ड तथा बिहार में हल्की वर्षा संभव है। उत्तर पूर्वी राज्यों में अच्छी वर्षा जारी रहेगी।

Live status of Lightning and thunderlightning-in-bengaluru

उत्तरी भारत में, जम्मू कश्मीर के ऊपर एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। जिसके प्रभाव से जम्मू कश्मीर सहित हिमाचल प्रदेश तथा उत्तराखण्ड में हल्की वर्षा हो सकती है।

पाकिस्तान तथा उससे सटटे पंजाब तथा राजस्थान में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इसके प्रभाव से राजस्थान के उत्तरी भागों तथा उससे लगे हरियाणा के कुछ भागों में कहीं-कहीं धूलभरी आँधी तथा मेघगर्जना के आसार हैं। दिल्ली सहित शेष उत्तर पश्चिमी भारत का मौसम गर्म व शुष्क बना रहेगा।

 

Please Note: Any information picked from here should be attributed to skymetweather.com

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try