Skymet weather

17 जून का मौसम पूर्वानुमान: उत्तराखंड में मूसलाधार वर्षा, पश्चिमी तटों पर मॉनसून में सुधार

June 16, 2016 4:07 PM |

 

बंगाल की खाड़ी में एक मॉनसूनी सिस्टम विकसित हो रहा है। संभावना है कि मॉनसून को और सक्रिय करने के साथ ही आगे बढ़ाने में यह मदद करेगा। यह सिस्टम इस समय खाड़ी में आंध्र प्रदेश और ओड़ीशा के तटों के पास है। इसके प्रभाव से आंध्र प्रदेश, दक्षिणी ओड़ीशा और छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम जबकि कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने के आसार हैं।

महाराष्ट्र में शुक्रवार को एक-दो स्थानों पर बारिश की शुरुआत होगी और धीरे-धीरे इसमें बढ़ोत्तरी हो सकती है। इस सिस्टम के प्रभाव से पश्चिमी तटों पर बनी ट्रफ के भी सक्रिय होने का अनुमान है। केरल, तटीय कर्नाटक, कोंकण-गोवा और मुंबई में शुक्रवार को बारिश बढ़ने की संभावना है।

खाड़ी में बने सिस्टम से एक ट्रफ रेखा ओड़ीशा, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश और हरियाणा होते हुए पंजाब पर बने चक्रवती हवाओं के क्षेत्र तक पहुँच रही है। इस मौसमी परिदृश्य के बीच हमारा अनुमान है कि इस ट्रफ रेखा के आसपास वाले भागों के साथ-साथ पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड में कुछ स्थानों पर गरज के साथ वर्षा दर्ज की जाएगी।

सिक्किम, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल सहित पूर्वोत्तर राज्यों में भी हल्की से मध्यम वर्षा जारी रहने की संभावना है। गुजरात और पश्चिमी मध्य प्रदेश में अभी भी बारिश के लिए प्रतीक्षा जारी रहेगी।

 
 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try