Skymet weather

23 मार्च मौसम पूर्वानुमान: दिल्ली व लखनऊ में होगी ठंडी सुबह; कोलकाता में वर्षा के आसार

March 22, 2018 6:02 PM |


 

उत्तर भारत में बना पश्चिमी विक्षोभ इस समय जम्मू कश्मीर के पूर्वी हिस्सों पर है और क्रमशः पूर्वी दिशा में बढ़ रहा है। कश्मीर से इसका असर खत्म हो गया है जिससे यहाँ मौसम शुष्क होगा। जबकि उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में कल भी एक-दो स्थानों पर बादलों की गर्जना के साथ वर्षा जारी रहेगी।

उत्तर-पश्चिम भारत से भी मौसमी सिस्टम हट गए हैं जिससे इन राज्यों में मौसम शुष्क होगा। हालांकि पंजाब से लेकर हरियाणा, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक उत्तरी तथा उत्तर-पश्चिमी शुष्क और शीतल हवाएँ चल रही हैं। इसके प्रभाव से हमारा अनुमान है कि इन भागों के रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी और सुबह तथा रात के समय खुशनुमान ठंडक रहेगी।

दिल्ली में आसमान साफ और मौसम शुष्क रहेगा। रात और सुबह के तापमान में कमी से मौसम ठंडा हो जाएगा।

[yuzo_related]

पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में एक ट्रफ उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल से ओड़ीशा के तटीय भागों तक एक ट्रफ सक्रिय होती दिखाई दे रही है। इसके अलावा असम से अरुणाचल प्रदेश में पहले से ही ट्रफ बनी हुई है। इन सिस्टमों के प्रभाव से पश्चिम बंगाल में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। ओड़ीशा में एक-दो स्थानों पर बादलों की गर्जना या हल्की बूँदाबाँदी हो सकती है। हालांकि ओड़ीशा में अंगुल और तितलागढ़ सहित कुछ स्थानों पर गर्मी का प्रचंड रूप दिखेगा। कोलकाता में भी प्री-मॉनसून बौछारें दर्ज की जा सकती हैं।

पूर्वोत्तर में असम और अरुणाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर बादलों की गरज के साथ वर्षा दर्ज की जा सकती है। इसके अलावा नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम और त्रिपुरा में भी एक-दो स्थानों पर मौसमी हलचल संभावित है।

मध्य भारत के सभी इलाकों में मौसम अब शुष्क हो गया है। आने वाले दिनों में जल्द कोई सिस्टम विकसित होता दिखाई नहीं दे रहा है। हालांकि उत्तर से आ रही ठंडी हवाओं के प्रभाव से दक्षिणी राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के अधिकांश इलाकों में न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी। मुंबई में आसमान साफ और मौसम शुष्क होगा। पारा सामान्य के आसपास बना रहेगा।

गरज और वर्षा वाले बादलों की ताज़ा स्थिति जानने के लिए नीचे दिए गए मैप पर क्लिक करें।Rain in India

दक्षिण भारत के मौसम की बात करें तो आंतरिक आंध्र प्रदेश से केरल तक एक ट्रफ रेखा सक्रिय है। इसके प्रभाव से केरल में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। दक्षिणी कर्नाटक में एक-दो स्थानों पर मौसमी हलचल दिखेगी।

उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश में एक-दो स्थानों पर बादलों की गर्जना हो सकती है। हैदराबाद में भी आंशिक बादल दिखेंगे और 36 से 38 डिग्री के बीच दिन में तापमान रिकॉर्ड किया जाएगा। जबकि चेन्नई सहित तमिलनाडु में मौसम शुष्क और गर्म रहने की संभावना है।

Please Note: Any information picked from here should be attributed to skymetweather.com

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try