Skymet weather

23 मार्च का मौसम पूर्वानुमान: उत्तर भारत में बारिश का नया स्पेल; मध्य भागों में 24 से हो सकती है बारिश

March 22, 2020 7:10 PM |

उत्तर भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ जम्मू कश्मीर के पास पहुंचा है। इसके प्रभाव से पश्चिमी राजस्थान और इससे सटे भागों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र भी विकसित हुआ है।

इन सिस्टमों के चलते जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में कई जगहों पर बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना है। कई जगहों पर तेज़ हवाएँ भी चल सकती हैं। उत्तराखंड में भी एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश के आसार हैं।

मैदानी भागों पर मौसम में फिलहाल 23 मार्च को बहुत अधिक बदलाव की उम्मीद नहीं है। लेकिन पंजाब, हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर में बादलों की गर्जना के साथ हल्की वर्षा या बूँदाबाँदी की संभावना है। साथ ही उत्तर-पूर्वी राजस्थान में भी गर्जना के साथ बूँदाबाँदी हो सकती है।

पूर्वी भारत में अधिकांश स्थानों पर मौसम साफ हो गया है। 23 मार्च को पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड गंगीय पश्चिम बंगाल के सभी शहरों में मौसम साफ और शुष्क रहेगा। लेकिन ओड़ीशा के तटीय हिस्सों में हल्की वर्षा जारी रह सकती है।

Click the image below to see the live lightning and thunderstorm across IndiaRain in India

पूर्वोत्तर राज्यों में भी बारिश की गतिविधियां काफी कम हो गई हैं। हालांकि अरुणाचल प्रदेश, असम, सिक्किम, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और मेघालय पर आर्द्र हवाओं का प्रवाह बना हुआ है जिससे कुछ स्थानों पर बारिश की उम्मीद है। शेष पूर्वोत्तर भारत में हल्की वर्षा एक-दो स्थानों पर संभावित है।

मध्य भारत के राज्यों का मौसम देखें तो एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिणी महाराष्ट्र और इससे सटे कर्नाटक पर बना है। यह सिस्टम मध्य भारत के तमाम हिस्सों में मौसम बदल सकता है। मराठवाड़ा, दक्षिणी मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ, दक्षिणी छत्तीसगढ़ और दक्षिणी मध्य प्रदेश पर मौसम में बदलाव दिखेगा। लेकिन यह बदलाव 23 नहीं 24 मार्च से आएगा। जब इन भागों में मौसम बारिश होगी। फिलहाल मध्य भारत के सभी भागों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

दक्षिणी राज्यों में उत्तरी कर्नाटक और इससे सटे तेलंगाना तथा आंध्र प्रदेश के रायलसीमा क्षेत्र में एक-दो स्थानों पर बादलों की गर्जना के साथ वर्षा हो सकती है। पश्चिमी तमिलनाडु और केरल में भी एक-दो जगह हल्की बारिश होने की संभावना है।

Any information taken from here should be credited to skymetweather.com






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try