Skymet weather

26 मार्च मौसम पूर्वानुमान: मुंबई, हैदराबाद, मराठवाड़ा, विदर्भ में गर्मी का प्रकोप, तापमान में बढ़ोतरी

March 25, 2018 4:27 PM |


 

जैसे जैसे अप्रैल का महीना नजदीक आ रहा है, भारत पे गर्मी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। मध्य और दक्षिण भारत के कई हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से काफी ऊपर आ गया है जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
आइये अब विस्तार में जानते हैं देश भर के मौसम का हाल

उत्तर भारत से शुरुआत करें तो यहाँ बना पश्चिमी विक्षोभ अब दूर चला गया है। इसलिए, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड पर मौसम शुष्क रहेगा। इस बीच, उत्तर-पश्चिमी हवाओं की वजह से पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में दिन का तापमान दो डिग्री सेल्सियस बढ़ सकता है।

[yuzo_related]

पूर्व भारत की ओर रुख करें तो गंगीय पश्चिम बंगाल से आंध्र प्रदेश तट तक एक ट्रफ़ रेखा जा रही है। इस मौसम प्रणाली की वजह से तटीय उड़ीसा और दक्षिण तटीय गंगीय पश्चिम बंगाल पर मेघ गर्जना की संभावना है। वहीं झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट की उम्मीद है।

पूर्वोत्तर भारत में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र असम पर स्थित है और एक ट्रफ़ रेखा उप हिमालयी पश्चिम बंगाल से अरुणाचल प्रदेश तक जा रही है। इसी वजह से अरुणाचल प्रदेश पर अच्छी बारिश हो सकती है। वहीं उप हिमालयी पश्चिम, सिक्किम और शेष पूर्वोत्तर राज्यों में हल्की बारिश और आंधी की उम्मीद है।

मध्य भारत की बात करें तो शुष्क उत्तर-पश्चिमी हवाओं की वजह से विदर्भ और आसपास के मराठवाड़ा के कई हिस्सों में दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच सकता है। इसके अलावा, विदर्भ, उत्तर कोंकण और मराठवाड़ा क्षेत्र में लू की संभावना भी हैं। गुजरात और मध्य प्रदेश में भी मौसम काफी गर्म हो जाएगा।

दक्षिण भारत की ओर जाएँ तो आंध्र प्रदेश के तट तक एक ट्रफ़ रेखा जा रही है जिसकी वजह से तटीय स्थानों में मेघ गर्जना की उम्मीद है। इस बीच, तेलंगाना, रायलसीमा और कर्नाटक में दिन के तापमान के 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक होने की संभावना है।

एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तरी तटीय कर्नाटक और इससे सटे क्षेत्र पर स्थित है और इस संचलन से दक्षिण पूर्व अरब सागर तक एक ट्रफ़ जा रही है। इन संयुक्त मौसम प्रणालियों की वजह से केरल और कर्नाटक तट के ऊपर कुछ जगहों पर बारिश होने की संभावना है।

गरज और वर्षा वाले बादलों की ताज़ा स्थिति जानने के लिए नीचे दिए गए मैप पर क्लिक करें।Rain in India

भारत के प्रमुख शहरों की बात करें तो हैदराबाद में मौसम काफी गर्म रहेगा और लू जैसी स्थिति देखने को मिल सकती है। मुंबई में भी मौसम काफी गर्म रहेगा और तापमान 40 डिग्री तक पहुँच सकता है जिससे की मुंबई वासियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। दिल्ली में भी मौसम गर्म रहेगा और यहाँ भी दिन का तापमान बढ़ सकता है। चेन्नई में मौसम गर्म और नमी से भरा रहेगा।

Please Note: Any information picked from here should be attributed to skymetweather.com

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try