Skymet weather

4 मार्च का मौसम पूर्वानुमान: दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, झारखंड, बिहार में बारिश

March 3, 2019 7:07 PM |

उत्तर भारत में एक पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-कश्मीर पर बना हुआ है। इस सिस्टम के कारण जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इस बीच पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और उत्तरपश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश होगी। इन राज्यों के अधिकतम तापमान भी बढ़ेंगे। नमी और कम तापमान की वजह से उत्तरपश्चिमी मैदानी इलाकों पर सुबह के समय मध्यम कोहरा छा सकता है।

पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उप हिमालयी पश्चिम बंगाल पर बना हुआ है। इसके साथ एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र झारखंड और बिहार पर बना हुआ है। इन सिस्टम्स के कारण, बिहार, झारखंड, ओड़ीशा, और पश्चिम बंगाल व पूर्वोत्तर राज्यों के कई स्थानों पर बारिश होने के आसार है।

मध्य भारत में एक ट्रफ रेखा छत्तीसगढ़ तक जा रही है, इसलिए यहाँ बारिश होने की संभावना है। दूसरी ओर उत्तरपश्चिमी हवाओं के कारण, मध्य प्रदेश, विदर्भ और गुजरात पर शुष्क मौसम बना रहेगा। इसके साथ-साथ मध्य भारत में न्यूनतम तापमान गिरेंगे। हालांकि, ट्रफ रेखा के कारण दक्षिणी गुजरात और उत्तरी तटीय महाराष्ट्र, साथ ही मुंबई में हल्की वर्षा हो सकती है।

Click the image below to see the live lightning and thunderstorm across IndiaRain in India  

दक्षिण भारत में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र श्रीलंका और उससे सटे कोमोरिन क्षेत्र पर बना हुआ है। यह सिस्टम पश्चिम दिशा में आगे बढ़ेगा, जिस कारण दक्षिणी केरल पर हल्की बारिश हो सकती है। बाकी दक्षिणी प्रायद्वीप पर शुष्क मौसम बना रहेगा।

Any information taken from here should be credited to skymetweather.com

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try