Skymet weather

02 मार्च के लिए मौसम पूर्वानुमान: मध्य महाराष्ट्र, दक्षिण पश्चिमी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बारिश

March 1, 2016 6:10 PM |


 

चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र सौराष्ट्र, कच्छ और दक्षिणी राजस्थान के पास पहुंच गया है। एक अन्य सिस्टम छत्तीसगढ़ के ऊपर बना हुआ है। इन दोनों को एक ट्रफ जोड़ रही है। साथ ही एक अन्य ट्रफ पश्चिमी तटों के करीब बनी हुई है। इसके चलते मध्य महाराष्ट्र, दक्षिण पश्चिमी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बारिश होने के आसार हैं।

महाराष्ट्र के औरंगाबाद, पुणे, नासिक, कोल्हापुर और सतारा में अच्छी वर्षा हो सकती है। मंबई में भी बुधवार को वर्षा के आसार हैं। राज्य के कुछ भागों के साथ साथ दक्षिण-पश्चिमी मध्य प्रदेश में ओले भी पड़ सकते हैं।

रत्नागिरी, गोवा और मंगलूरू सहित केरल तक पश्चिमी तटीय भागों में हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की जा सकती है।

तमिलनाड़ु के तटवर्ती भागों में भी कुछ स्थानों पर वर्षा हो सकती है। शेष दक्षिणी राज्यों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा। हालांकि इन भागों में भी बादल छाए रहेंगे।

उत्तर भारत के करीब एक कमज़ोर पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। जिससे जम्मू कश्मीर के ग्लेशियर को छोड़कर उत्तर भारत के सभी पर्वतीय और मैदानी भागों में मौसम शुष्क बना रहेगा। सामान्य से अधिक चल रहे तापमान में भी फिलहाल गिरावट के आसार नहीं हैं।

देश के उत्तरी, पूर्वी और पूर्वोत्तर राज्यों में मुख्यतः शुष्क मौसम के आसार हैं।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पारा और बढ़ेगा। दिन में 32°C जबकि रात में 16°C तापमान रहने का अनुमान है।

गुवाहाटी में 31°C अधिकतम और 14°C न्यूनतम तापमान रहेगा।

मुंबई और अहमदाबाद में व्यापक गर्मी के आसार हैं। अहमदाबाद में 38°C अधिकतम जबकि 20°C न्यूनतम तापमान रहने का अनुमान है। मुंबई में दिन में 36°C और रात में 23°C तापमान दर्ज किया जाएगा।

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try