Skymet weather

31 मई मौसम पूर्वानुमान: कर्नाटक में मॉनसून का आगमन; दिल्ली और राजस्थान में आँधी तूफान

May 30, 2018 7:18 PM |


 

दक्षिण-पश्चिम मॉनसून लगातार तेज़ी से आगे बढ़ रहा है और केरल के सभी भागों में पहुंच गया है। तटीय कर्नाटक में कई स्थानों पर मॉनसून ने दस्तक दे दी है। इसके अलावा बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों में मॉनसून की प्रगति हुई है। अगले 24 से 48 घंटों में मॉनसून के इसी रफ्तार से बढ़ने की संभावना है।

फिलहाल देशभर का मौसम पूर्वानुमान।

शुरुआत दक्षिण भारत से। अरब सागर के दक्षिण पूर्व में बना गहरे निम्न दबाव का क्षेत्र कमजोर हो रहा है, जिससे केरल और कर्नाटक में बारिश की गतिविधियां कम हो जाएंगी। हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बौछारें जारी रह सकती हैं। तेलंगाना और रॉयलसीमा में भी कुछ स्थानों पर वर्षा होने के आसार हैं। तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा।

[yuzo_related]

पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में मौसम कुछ स्थानों पर सक्रिय है। यहां दक्षिण पूर्वी उत्तर प्रदेश से मणिपुर तक एक ट्रफ रेखा बनी हुई है। इसके प्रभाव से हमारा अनुमान है कि नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कई जगहों पर हल्की से मध्यम और एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है।

इन राज्यों में अगले 24 से 48 घंटों के बीच मॉनसून का आगमन हो सकता है। बिहार और पश्चिम बंगाल में कुछ स्थानों पर जबकि झारखंड तथा उड़ीसा में 1-2 स्थानों पर प्री मॉनसून वर्षा होने की संभावना है।

मध्य भारत के मौसम का जिक्र करें तो विदर्भ, मराठवाड़ा और दक्षिणी छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर बादलों की गर्जना के साथ बौछारें गिरने की संभावना है। राजस्थान और मध्य प्रदेश में भी एक-दो जगह बारिश हो सकती है। महाराष्ट्र में धीरे-धीरे बारिश बढ़ेगी। प्री-मॉनसून गतिविधियां शुरू होने से मध्य भारत में लू का प्रकोप कम हो जाएगा।

Click the image below to see the live lightning and thunderstorm across IndiaRain in India

आखिर में उत्तर भारत के मौसम का हाल....

मैदानी राज्यों में पूर्वी आर्द्र हवाओं के प्रभाव से लू का प्रकोप खत्म हो गया है। इन हवाओं के चलते कुछ स्थानों पर प्री-मॉनसून हलचल देखने को मिल सकती है। विशेषकर उत्तरी राजस्थान, दिल्ली-एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कल एक-दो स्थानों पर धूल भरी आंधी चलने और गरज के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना है।

जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के साथ-साथ पंजाब और हरियाणा में मौसम मुख्य रूप से शुष्क और गर्म बना रहेगा।

Any information taken from here should be credited to skymetweather.com

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try