Skymet weather

1 नवंबर के लिए मौसम पूर्वानुमान: पंजाब, हरियाणा में कुहासा; बिहार, झारखंड में शुष्क मौसम

October 31, 2017 11:34 PM |


 

एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण बंगाल की खाड़ी और दक्षिणी तमिलनाडु के तट पर बना हुआ है। एक ट्रफ़ रेखा इस सिस्टम से दक्षिणपूर्व सागर तक जा रही है। इसके साथ ही तमिलनाडु के तटीय जिलों में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। चेन्नई में भी मध्यम से बारिश देखी जा सकती है।

वहीं तमिलनाडु के आंतरिक हिस्से, केरल, दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक सहित बेंगलुरु में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। हालांकि तटीय और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और तेलंगाना में मौसम शुष्क और गर्म रहेगा।

पूर्व और पूर्वोत्तर भारत की ओर रुख करें तो एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बांग्लादेश के पूर्वी हिस्सों में बना हुआ है। इसकी वजह से, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के पूर्वी हिस्सों बारिश हो सकती हैं।

[yuzo_related]

वहीं उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम पर हल्की वर्षा संभव हैं। हालांकि बिहार, झारखंड, ओडिशा और पूर्व उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा।

दूसरी ओर, देश के मध्य भागों में मौसम गरम और शुष्क रहेगा। गुजरात और पश्चिम राजस्थान दिन के दौरान बहुत गर्म रहेंगे, जबकि रात को मौसम सुहावना हो सकता है।

Live status of Lightning and thunder
Rain In Mumbai

उत्तर भारत की बात करें तो सुबह के दौरान दिल्ली और पश्चिम उत्तर प्रदेश में धुंध और कुहासा रहने की उम्मीद है। पंजाब और हरियाणा में हल्के से मध्यम कोहरे की उम्मीद है।

 

Please Note: Any information picked from here should be attributed to skymetweather.com

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try