Skymet weather

16 नवम्बर के लिए मौसम पूर्वानुमान: तटीय कर्नाटक में अधिकांश स्थानों पर बारिश के आसार

November 15, 2016 6:25 PM |

 

शुरुआत दक्षिण भारत के मौसम से क्योंकि मौसमी हलचल इस समय यहीं पर है। कोंकण से केरल के तटीय भागों तक एक ट्रफ बना हुआ है। इसके प्रभाव से तटीय कर्नाटक और उससे सटे उत्तरी केरल में अधिकांश स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। केरल के दक्षिणी भागों, लक्षद्वीप, दक्षिणी तमिलनाडु और अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह में भी कुछ स्थानों पर वर्षा दर्ज की जा सकती है। महाराष्ट्र के दक्षिणी कोंकण क्षेत्र, गोवा, तमिलनाडु के शेष भागों, रायलसीमा और आंध्र प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की बौछारें गिरने के आसार हैं।

पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में आसमान साफ और मौसम सभी जगहों पर शुष्क बना रहेगा। किसी मौसमी गतिविधि के अभाव में इन भागों में दिन और रात के तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री सेल्सियस अधिक बने रहेंगे। सुबह के समय कुछ स्थानों धुंध और कुहासा छाया रहेगा।

उत्तर भारत के भागों का रुख करें तो यहाँ आप देख सकते हैं एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान पर पहुँच गया है। हालांकि यह प्रभावी नहीं है जिससे यह उत्तर भारत में कोई मौसम नहीं देने वाला। उत्तर के मैदानी भागों में शुष्क और ठंडी उत्तर-पश्चिमी हवाओं के बीच पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में दिन और रात के तापमान में और कमी आएगी। इन भागों में सर्दी बढ़ेगी।

दूसरी ओर दक्षिणी राजस्थान, सौराष्ट्र और कच्छ क्षेत्र में तापमान में कुछ बढ़ोत्तरी हो सकती है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ क्षेत्र के तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा। मौसम साफ और शुष्क बना रहेगा।

 

Please Note: Any information picked from here should be attributed to skymetweather.com

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try