Skymet weather

19 नवम्बर के लिए मौसम पूर्वानुमान: तमिलनाडु, केरल और लक्षद्वीप में कुछ स्थानों पर बारिश

November 18, 2016 6:02 PM |

 

बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम में बनी ट्रफ के प्रभाव से दक्षिणी तमिलनाडु और इससे सटे केरल में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने के आसार हैं। केरल और तमिलनाडु के शेष भागों तथा लक्षद्वीप में भी कुछ जगहों पर हल्की वर्षा हो सकती है। दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत के शेष हिस्सों में मौसम मुख्यतः शुष्क बना रहेगा।

मध्य भारत में आसमान साफ और मौसम पूरी तरह से शुष्क बना रहेगा। इन भागों में उत्तर से शीतल और शुष्क हवाओं का प्रवाह बने रहने के आसार हैं। हालांकि पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में सुबह का तापमान कुछ ऊपर जा सकता है।

पूर्वी और पूर्वोत्तर राज्यों में भी आसमान मुख्यतः साफ और मौसम शुष्क ही बना रहेगा। पूर्वोत्तर राज्यों में सुबह के समय मध्यम कोहरा छाया रहेगा। बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और पूर्वी उत्तर प्रदेश में सुबह शीतल होगी और हल्का कुहासा छाया रहेगा। ओड़ीशा और गंगीय पश्चिम बंगाल में दिन और रात का तापमान सामान्य से नीचे रहने की संभावना है।

उत्तर और उत्तर-पश्चिम भारत में आसमान साफ और मौसम शुष्क बना रहेगा। उत्तर और उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाओं के बीच तापमान में भी विशेष बदलाव की उम्मीद कम है। हरियाणा और पंजाब के कुछ भागों में सुबह के समय हल्का कोहरा और कुहासा छाया रहेगा। दिल्ली सहित शेष हिस्सों में कुहासा बना रहेगा।

 

Please Note: Any information picked from here should be attributed to skymetweather.com

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try