Skymet weather

20 नवम्बर के लिए मौसम पूर्वानुमान: तमिलनाडु और केरल में बारिश बढ़ने के आसार

November 19, 2016 6:20 PM |

 

भूमध्य रेखा के पास बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम में चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। जो अगले 48 में और प्रभावी होते हुए निम्न दबाव का रूप ले सकता है। दक्षिणी गोवा से लक्षद्वीप तक एक ट्रफ रेखा भी मौसम को प्रभावित कर रही है। इन दोनों सिस्टमों के प्रभाव से दक्षिणी तमिलनाडु और केरल में बारिश बढ़ने की संभावना है। तमिलनाडु में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह में हल्की वर्षा के आसार हैं। दक्षिण भारत के बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा।

इस बीच एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत के उत्तर से पूर्वी दिशा में आगे निकल रहा है। इसके चलते जम्मू कश्मीर में अधिकांश स्थानों पर बादल छाए रहेंगे। ऊंचे पहाड़ों पर शाम या रात के समय हल्की वर्षा या बर्फबारी हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभ और उत्तरी पाकिस्तान तथा उससे सटे पंजाब पर बने चक्रवाती सिस्टम के चलते मैदानी भागों में उत्तर-पश्चिमी मंद पड़ेंगी। हरियाणा और पंजाब के कुछ भागों में सुबह हल्का कोहरा और कुहासा जबकि दिल्ली सहित शेष हिस्सों में कुहासा छाया रहेगा।

मध्य भारत में साफ आकाश और शुष्क मौसम के बीच न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट होगी। हालांकि पूर्वी मध्य प्रदेश और विदर्भ में सुबह के समय शीतलहर जैसी स्थिति बनने की संभावना है। महाराष्ट्र के कुछ भागों में दोपहर के बाद आंशिक बादल छा सकते हैं।

पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों विशेषकर मणिपुर, मिज़ोरम, त्रिपुरा, नागालैंड और मेघालय में सुबह के समय मध्यम से घना कोहरा जारी रहेगा। पश्चिम बंगाल, उत्तरी बिहार और झारखंड के कुछ हिस्सों में सुबह के तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में सुबह की ठंड जारी रहेगी। पूर्वी राज्यों में सुबह हल्का कुहासा छाया रहेगा। दिन में आसमान साफ होगा।

 

Please Note: Any information picked from here should be attributed to skymetweather.com

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try