Skymet weather

24 नवम्बर के लिए मौसम पूर्वानुमान: जम्मू कश्मीर व हिमाचल में बर्फबारी, मैदानों में शुष्क मौसम

November 23, 2016 5:00 PM |

 
उत्तर भारत में जम्मू कश्मीर को 24 नवंबर की शाम से एक नया पश्चिमी विक्षोभ प्रभावित कर सकता है। इसके चलते जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के श्रीनगर और मनाली सहित कुछ स्थानों पर वर्षा और बर्फबारी शुरू होगी। अगले 24 घंटों के बाद गतिविधियों में बढ़ोत्तरी होने के आसार हैं। इस समय जम्मू कश्मीर में दिन का तापमान सामान्य से काफी ऊपर चल रहा है। हमारा अनुमान है कि अगले 3-4 दिनों के दौरान इसमें व्यापक गिरावट होगी।

फिलहाल उत्तर भारत के मैदानी भागों और मध्य भारत में उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाएँ जारी रहेंगी। इन भागों में साफ आसमान के साथ मौसम शुष्क बना रहेगा।

उत्तर के अलावा दक्षिण भारत में भी मौसम की कुछ सक्रियता देखी जा रही है। यहाँ दक्षिणी कोंकण से कोमोरिन तक एक ट्रफ बनी हुई है। इसके प्रभाव से लक्षद्वीप, केरल और दक्षिणी तमिलनाडु में कुछ स्थानों पर वर्षा हो सकती है। दक्षिणी अंडमान सागर में बनी ट्रफ रेखा के प्रभाव से अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह के दक्षिणी क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है।

 

Please Note: Any information picked from here should be attributed to skymetweather.com

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try