Skymet weather

3 नवंबर के लिए मौसम पूर्वानुमान: बिहार, उत्तर प्रदेश में धुंध, कुहासा; राजस्थान, गुजरात में बनी रहेगी गर्मी

November 2, 2017 7:36 PM |


 

चेन्नई सहित तमिलनाडु के दक्षिणी तटीय जिलों में उत्तर-पूर्वी मॉनसून का अच्छा प्रदर्शन जारी है। इस बीच दक्षिणी तटीय तमिलनाडु और इससे सटे श्रीलंका पर एक निम्न दबाव का क्षेत्र विकसित हो गया है। इस सिस्टम से तमिलनाडु तक एक ट्रफ भी विकसित हो गई है।

इसके अलावा सियाम की खाड़ी में भी एक निम्न दबाव का क्षेत्र विकसित हो गया है जो अगले 3-4 दिनों में बंगाल की खाड़ी में पहुँच सकता है।

इस परिदृश्य के बीच चेन्नई सहित तमिलनाडु के तटीय भागों में कई जगहों पर हल्की से मध्यम वर्षा के साथ एक-दो स्थानों पर भारी बारिश जारी रहने की संभावना है।

हालांकि तमिलनाडु के आंतरिक हिस्सों और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में बारिश में कमी रहेगी। दूसरी ओर केरल के दक्षिणी भागों और दक्षिणी तटीय आंध्र प्रदेश में अच्छी बारिश हो सकती है। कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के शेष भागों तथा तेलंगाना में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है।

[yuzo_related]

देश के पूर्वी और पूर्वोत्तर राज्यों में मौसम शुष्क रहेगा। मेघालय और त्रिपुरा में कुहासा और धुन्ध छाई रहेगी। बिहार, झारखंड, ओड़ीशा, पश्चिम बंगाल और पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी सुबह के समय कुहासा और धुन्ध का प्रभाव बना रहेगा।

मध्य भारत मौसम लंबे समय से शांत है। कल भी मध्य भागों में कोई हलचल नहीं होगी। छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य में पारा सामान्य रहेगा। दिन में सुहावना मौसम होगा जबकि सुबह और रात के समय हल्की ठंडक महसूस की जाएगी।

दूसरी ओर पश्चिमी मध्य प्रदेश, गुजरात और राजस्थान के सभी भागों में दिन की गर्मी अभी भी थोड़ा परेशान करेगी क्योंकि पारा सामान्य से ऊपर बना हुआ है। बारिश या ठंडी हवाओं के रूप में कल भी राहत नहीं मिलेगी।

Live status of Lightning and thunder
Rain In Mumbai

उत्तर भारत के मौसम की बात करें तो मध्य पाकिस्तान और इससे सटे राजस्थान पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। लेकिन यह किसी क्षेत्र से नमी आकर्षित नहीं करेगा जिससे दिल्ली सहित उत्तर भारत के मैदानी राज्यों में मौसम शुष्क बना रहेगा।

पंजाब और हरियाणा में कुछ स्थानों पर सुबह के समय कोहरा छाया रह सकता है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में धुन्ध और प्रदूषण सामान्य से ऊपर होगा। जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी शुष्क और साफ मौसम जारी रहेगा। हालांकि इन राज्यों में सुबह की सर्दी शुरू हो गई है।

 

Please Note: Any information picked from here should be attributed to skymetweather.com

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try