Skymet weather

25 अक्टूबर के लिए मौसम पूर्वानुमान: दिल्ली, मध्य प्रदेश, गुजरात में शुष्क मौसम; छत्तीसगढ़ में बारिश

October 24, 2017 8:40 PM |


 

बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। अरब सागर के दक्षिणी-मध्य भागों पर भी एक चक्रवाती सिस्टम दिखाई दे रहा है। इन दोनों सिस्टमों के बीच एक ट्रफ भी बना हुआ है।

इन सिस्टमों के चलते तमिलनाडु और केरल में बारिश में वृद्धि होगी और अनुमान है कि केरल के दक्षिणी हिस्सों और तटीय तमिलनाडु में मध्यम वर्षा देखने को मिलेगी। कर्नाटक के तटीय और दक्षिणी आंतरिक भागों में कुछ स्थानों पर मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक के शेष हिस्सों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने का अनुमान है। इस बीच दक्षिण भारत में उत्तर-पूर्वी मॉनसून के आगमन के लिए स्थितियाँ अनुकूल बन गई हैं। बंगाल की खाड़ी में उत्तर-पूर्वी हवाएँ प्रभावी होना शुरू हो गई हैं।

पूर्वी भारत का रुख करें तो यहाँ एक ट्रफ रेखा बनी हुई है। इसके प्रभाव से नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम, त्रिपुरा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और अरुणाचल प्रदेश में हल्की वर्षा जारी रह सकती है। दक्षिणी छत्तीसगढ़ पर भी निचली हवाओं में एक चक्रवाती सिस्टम विकसित हो गया है। जो इन भागों में मौसम को सक्रिय रखेगा।

[yuzo_related]

इसके प्रभाव से ओड़ीशा के कुछ भागों, गंगीय पश्चिम बंगाल और दक्षिणी छत्तीसगढ़ में एक-दो स्थानों पर बारिश हो सकती है।

मध्य प्रदेश, समूचे महाराष्ट्र और गुजरात के मौसम में कोई तबदीली नहीं होगी। बल्कि दिन के तापमान में और वृद्धि हो सकती है जिससे गर्मी अधिक होगी। हालांकि सुबह और रात में मौसम सुहावना बना रहेगा।

Live status of Lightning and thunder
Gujarat

आखिर में उत्तर भारत के मौसम का हाल.....

उत्तर भारत में हवा का रुख बदल गया है। मध्य पाकिस्तान पर बीते दिनों से एक चक्रवाती सिस्टम बना हुआ है। इसके प्रभाव से पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में शुष्क उत्तर-पश्चिमी हवाएँ चलेंगी जिससे मौसम शुष्क रहेगा और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

राजस्थान में विशेष बदलाव अपेक्षित नहीं है। पश्चिमी भागों में दिन में भीषण गर्मी जारी रहेगी। इस बीच जम्मू कश्मीर के पास से एक पश्चिमी विक्षोभ गुज़र रहा है। यह सिस्टम अधिक प्रभावी नहीं है लेकिन राज्य की ऊंची चोटियों पर हल्की वर्षा की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है।

 

Please Note: Any information picked from here should be attributed to skymetweather.com

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try