Skymet weather

13 सितम्बर के लिए मौसम पूर्वानुमान: दिल्ली, उत्तर प्रदेश में शुष्क मौसम; मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में वर्षा के आसार

September 12, 2017 6:29 PM |


 

एक नया पश्चिमी विक्षोभ जम्मू कश्मीर और इससे सटे उत्तरी पाकिस्तान पर बना हुआ है। मॉनसून की अक्षीय रेखा इस समय उत्तर भारत के मैदानी भागों में है। इस मौसमी परिदृश्य के बीच हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की वर्षा हो सकती है जबकि जम्मू कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा।

पूर्वी भारत का मौसम देखें तो यहाँ पूर्वी बिहार से ओड़ीशा तक एक ट्रफ बनी हुई है। इसके अलावा दक्षिणी बांग्लादेश पर एक चक्रवाती सिस्टम दिखाई दे रहा है।

इन सिस्टमों के प्रभाव से उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड के कुछ हिस्सों, ओड़ीशा और गंगीय पश्चिम बंगाल में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

पूर्वोत्तर राज्यों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है।

मध्य भारत में एक चक्रवाती सिस्टम दक्षिणी मध्य प्रदेश पर देखा जा सकता है। इसके चलते छत्तीसगढ़, दक्षिणी मध्य प्रदेश और विदर्भ में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। मराठवाड़ा और पूर्वी गुजरात में भी कुछ स्थानों पर वर्षा होने के आसार हैं। जबकि कच्छ और दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान में मौसम शुष्क रहेगा।

[yuzo_related]

दक्षिण भारत के मौसम का ज़िक्र करें तो यहाँ मध्य प्रदेश से केरल तक एक ट्रफ बना हुआ है और एक चक्रवाती सिस्टम अरब सागर में है। हमारा अनुमान है कि कोंकण गोवा, मध्य महाराष्ट्र, तटीय कर्नाटक और केरल में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी। तमिलनाडु और तटीय आंध्र प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश देखने को मिल सकती है।

Live status of Lightning and thunder
Gujarat

प्रमुख शहरों के मौसम का हाल देखें तो चेन्नई, बंगलुरु, पुणे, मुंबई और कोलकाता में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है। चंडीगढ़, दिल्ली और लखनऊ में मौसम शुष्क ही बना रहेगा।

 

Please Note: Any information picked from here should be attributed to skymetweather.com

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try