Skymet weather

17 नवंबर का मौसम पूर्वानुमान: बेंगलुरु व चेन्नई में बारिश, दिल्ली प्रदूषण में सुधार

November 16, 2019 5:01 PM |

दक्षिण भारत से शुरुआत करें तो, एक ट्रफ रेखा तमिल नाडु से लगी हुई है। साथ ही, पूर्वी हवाएँ क्षेत्र में नमी को बढ़ावा दे रही हैं। इसके चलते, तमिल नाडु और दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। केरल और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में भी एक-दो जगह बारिश देखी जाएगी। उत्तर आंतरिक कर्नाटक, तेलंगाना और उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। बेंगलुरु में हल्की बारिश तो चेन्नई में मध्यम बारिश आगे क्रम में है। दूसरी ओर हैदराबाद में मौसम शुष्क बना रहेगा।

उत्तर भारत की बात करें तो, पश्चिमी विक्षोभ अब आगे बढ़ गया है। इसके बाद भी जम्मू-कश्मीर मेंकुच जगह हल्की बारिश का अनुमान है। साथ ही, ठंडी उत्तरी हवाएँ पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर बह रही हैं। इसके चलते, तापमान 2 से 3 डिग्री से गिर सकते हैं। दिल्ली प्रदूषण में अब हल्का सुधार होने का अनुमान है।

Click the image below to see the live lightning and thunderstorm across IndiaRain in India

मध्य भारत की बात करें, तो अब यहाँ मौसम शुष्क हो जाएगा। साथ ही क्षेत्र पर ठंडी उत्तरी हवाएँ बहने के कारण, राजस्थान, गुजरात और मध्य प्रदेश के भागों में तापमानों में कमी आएगी। मुंबई में भी मौसम शुष्क ही रहेगा। अंत में, पूर्वी ब पूर्वोत्तर भारत की बात करें तो, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओड़ीशा का मौसम शुष्क ही रहेगा। पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में में ठंडी हवाओं के चलते, तापमानों में कमी आ सकती है। वहीं, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड और पूर्वी असम में एक-दो जगह हल्की बारिश संभव है।

Any information taken from here should be credited to skymetweather.com






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try