20 अक्टूबर का मौसम पूर्वानुमान: बेंगलुरु, हैदराबाद, चेन्नई, मुंबई, कोलकाता में बारिश

October 19, 2019 7:39 PM|

दक्षिण भारत से शुरुआत करें तो, एक निम्न दबाव का क्षेत्र उत्तर पश्चिमी दिशा में आगे बढ़ गया है। साथ ही, एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिणी तमिल नाडु पर बना हुआ है। एक ट्रफ रेखा इस सिस्टम से दक्षिणी आंध्र प्रदेश तक जा रही है।

इसके चलते, कर्नाटक, केरल और तेलंगाना में मध्यम से भारी बारिश जारी रहेगी। वहीं, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु तट पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बेंगलुरु और हैदराबाद में मध्यम बारिश तो चेन्नई में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है।

दूसरी ओर मध्य भारत में, कोई मुख्य मौसम गतिविधि के ना बने होने के कारण, यहाँ पर बारिश कम ही रहेगी। दूसरी ओर छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। दक्षिणी मध्य महाराष्ट्र, मराठवाडा और विदर्भ में भी कुछ बारिश देखी जाएगी।

वहीं, मुंबई सहित उत्तरी कोंकण में कल दोपहर के बाद से ही बारिश में कमी आएगी।

Click the image below to see the live lightning and thunderstorm across IndiaRain in India

देश के पूर्वी भागों की बात करें तो, यहाँ झारखंड में कुछ जगहों पर मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, ओड़ीश, गंगीय पश्चिम बंगाल और दक्षिणी बिहार में हल्की बारिश का अनुमान है।

कोलकाता में हल्की बारिश का अनुमान है। वहीं, जमशेदपुर, रांची, बोकारो, झारसुगुड़ा, सम्बलपुर में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

पूर्वोत्तर राज्यों में, कुछ जगह हल्की आरिश संभव है।

अंत में उत्तर भारत की बात करें तो, यहाँ किसी मुख्य मौसम गतिविधि के अभाव में, कई जगह हल्की बारिश का अनुमान है।

इस समय मैदानी भागों में उत्तर-पश्चिमी हवाएँ बह रही हैं। साथ ही, एक विपरीत चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पश्चिमी राजस्थान पर बना हुआ है। इसके चलते प्रदूषण बढ्ने के अलावा धुंद में अब वृद्धि होगी। साफ आसमान बने रहने के कारण, मैदानी इलाकों में दिन के तापमान बढ़ सकते हैं। तो वहीं, उत्तरी पहाड़ी इलाकों में मौसम शुष्क बना रहेगा।

Any information taken from here should be credited to skymetweather.com

Similar Articles