Skymet weather

5 अक्टूबर का मौसम पूर्वानुमान: बेंगलुरू, कोच्चि, हैदराबाद, कोलकाता, रांची और बिहार के कई भागों में बारिश की उम्मीद

October 4, 2019 6:16 PM |

देश के दक्षिणी भागों से शुरुआत करें तो एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र तमिलनाडु के ऊपर है और एक ट्रफ इस सिस्टम से उत्तर आंतरिक कर्नाटक तक फैली हुई है। इसलिए, रायलसीमा, आंतरिक कर्नाटक, तेलंगाना, केरल और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है। जबकि तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के तटीय भागों पर एक दो स्थानों पर बारिश हो सकती है।

बेंगलुरू, कोच्चि और हैदराबाद में कुछ स्थानों पर वर्षा हो सकती है। चेन्नई कुछ गड़गड़ाहट गतिविधियों को देख सकता है।पूर्वी भारत की ओर बढ़े तो एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बांग्लादेश और आसपास के क्षेत्रों में है और इस प्रणाली से एक ट्रफ रेखा गंगीय पश्चिम बंगाल के आसपास से होते हुए तटीय आंध्र प्रदेश तक तक फैली हुई है। इन मौसम प्रणालियों के चलते, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में शुष्क मौसम के साथ सिक्किम और बिहार में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश की उम्मीद है। कोलकाता, रांची में हल्की बारिश हो सकती है।

Click the image below to see the live lightning and thunderstorm across IndiaRain in India

देश के मध्य भागों में, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, छत्तीसगढ़ में कुछ स्थनों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। विदर्भ, पश्चिमी मध्य प्रदेश, दक्षिणी गुजरात और दक्षिण पश्चिमी राजस्थान में एक दो स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। जबकि, सौराष्ट्र और कच्छ का मौसम शुष्क रहेगा।

उत्तर में, एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और आसपास है, जिसके चलते जम्मू-कश्मीर में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है तो हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। जबकि पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और उत्तर प्रदेश का मौसम शुष्क होगा, लेकिन स्थानीयकृत मौसम गतिविधियों से इंकार नहीं किया जा सकता है।मध्य पाकिस्तान और इससे सटे पश्चिमी राजस्थान के ऊपर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र देखा जा सकता है, जो पश्चिमी और दक्षिणी राजस्थान के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दे सकता है।

Any information taken from here should be credited to skymetweather.com






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try