बरसात के साथ शुरू हुआ अप्रैल, बेंगलुरु में वीकेंड से अगले सप्ताह तक बरसेंगे बादल

By: Skymet team | Edited By:
Apr 4, 2025, 4:00 PM
WhatsApp icon
thumbnail image

बेंगलुरु में होगी बारिश, फोटो: PTI

टेक सिटी बेंगलुरु में मार्च का महीना काफी हद तक शुष्क रहा है। पूरे महीने में केवल एक दिन ही बारिश हुई, वो भी प्री-मानसूनी बारिश के रूप में। हालांकि उस दिन कुछ हिस्सों में बारिश काफी तेज़ रही, जिसमें एयरपोर्ट क्षेत्र भी शामिल था। बारिश के कारण कुछ समय के लिए एयर ऑपरेशंस बंद कर दिए गए और कई फ्लाइट्स को डायवर्ट और रीशेड्यूल करना पड़ा। फिर भी, पूरे मार्च के दौरान तापमान औसत के करीब ही बना रहा और सिर्फ दो दिन ही तापमान 35°C तक पहुंचा। मार्च 2025 पिछले साल मार्च 2024 में तीव्र गर्मी की तुलना में कहीं ज्यादा आरामदायक रहा है।

अब बेंगलुरु में बढ़ रही है प्री-मानसूनी गतिविधि

प्री-मानसून मौसम गतिविधियाँ अब बेंगलुरु और इसके आस-पास के क्षेत्रों में तेज़ी पकड़ रही हैं। कल 3 अप्रैल की दोपहर को शहर में गरज-चमक के साथ तेज बारिश हुई थी। सिटी वेधशाला ने बीते 24 घंटों में 4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की, जबकि HAL वेधशाला में 39 मिमी वर्षा दर्ज हुई। आने वाले वीकेंड और इसके आगे भी प्री-मानसूनी बारिश की गतिविधियों के लंबे दौर की संभावना है।

Advertisement

Advertisement

चक्रवाती हवाओं और ट्रफ की वजह से बारिश

उत्तर कर्नाटक पर बने चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र और दक्षिण भारत में सक्रिय उत्तर-दक्षिण ट्रफ की वजह से पूरा दक्षिणी भारत अब प्री-मानसूनी गतिविधियों की चपेट में आ गया है। आने वाले करीब एक हफ्ते तक कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में तेज बारिश और गरज-चमक देखने को मिलेगी। हालांकि बारिश की तीव्रता और स्थान में अंतर रहेगा, लेकिन दक्षिम भारत के पश्चिमी हिस्सों में ज्यादा बारिश, तेज हवाएं और गरज-चमक का असर रहेगा। दक्षिण आंतरिक कर्नाटक जिसमें बेंगलुरु, मैसूर, मंड्या, कोलार, तुमकुर, हसन और चामराजनगर शामिल हैं, इन इलाकों में अगले कुछ दिनों तक मध्यम से भारी बारिश और गरज-चमक का खतरा बना रहेगा।

आगे के दिनों में कैसा रहेगा मौसम

बेंगलुरु में अब तक तापमान बढ़ने के बाद भी आने वाले एक हफ्ते तक सुखद मौसम बने रहने की संभावना है। इस दौरान दिन का तापमान 35°C तक नहीं पहुंचेगा, बल्कि यह 30°C से 31°C के बीच बना रहेगा। अधिकतर बारिश की गतिविधियां दोपहर बाद और शाम के समय होंगी। रातें भी ठंडी रहेंगी और पारा 20°C के आसपास बना रहेगा। वहीं, अप्रैल के पहले भाग में बेंगलुरू और इसके आस-पास के क्षेत्रों में लू चलने की संभावना बहुत कम है।

author image
Skymet team

डिस्क्लेमर: डिस्कलेमर- यह विश्लेषण स्काइमेट के मौसम संबंधी आंकड़ों, आंतरिक पूर्वानुमान मॉडल, मौसम केंद्रों से प्राप्त जानकारी, जलवायु संबंधी डेटा और स्काइमेट की मौसम विशेषज्ञ टीम के आकलन पर आधारित है। सटीक जानकारी देने का पूरा प्रयास किया गया है, लेकिन मौसम लगातार बदलने वाली प्राकृतिक प्रक्रिया है, इसलिए परिस्थितियां समय के साथ बदल सकती हैं। यह जानकारी केवल सामान्य सूचना के उद्देश्य से दी गई है और इसे अंतिम या पूरी तरह निश्चित मौसम पूर्वानुमान नहीं माना जाना चाहिए।

Skymet भारत की सबसे बेहतर और सटीक निजी मौसम पूर्वानुमान और जलवायु इंटेलिजेंस कंपनी है, जो देशभर में विश्वसनीय मौसम डेटा, मानसून अपडेट और कृषि जोखिम प्रबंधन समाधान प्रदान करती है