Skymet weather

अप्रैल में दिल्ली का तापमान केवल एक दिन 40 डिग्री दर्ज, कोई लू नहीं चली

April 30, 2024 3:07 PM |

दिल्ली की बेस वेधशाला, सफदरजंग ने अप्रैल 2024 में केवल एक दिन 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है। राजधानी शहर में 26 अप्रैल 2024 को अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस था। कल 29 अप्रैल को भी पारा 40 डिग्री सेल्सियस के स्तर को पार करने की उम्मीद थी, लेकिन पारा 38.3 डिग्री पर रुक गया, जो सामान्य तापमान के स्तर से एक डिग्री कम है।

अप्रैल सिर्फ एक दिन 40 डिग्री तापमान: वहीं, आज 30 अप्रैल को दिल्ली का तापमान 40 डिग्री से नीचे रहने की संभावना है। इसके बाद अप्रैल 2024 में सिर्फ एक दिन तापमान 40 डिग्री सेल्सियस होना रिकॉर्ड किया जाएगा। बता दें कि ऐसा आमतौर पर पहले नहीं होता था, पिछले साल 2023 में दिल्ली ने अप्रैल महीने में 4 दिन 40 डिग्री सेल्सियस तापमान का आंकड़ा पार किया था। हालांकि, इस साल अप्रैल 2024 में भी 7 दिन तापमान 39 डिग्री सेल्सियस या इससे ऊपर रहा है।

अप्रैल में नहीं चली लू: बता दें, 2009 के बाद एक मात्र अप्रैल 2012 ही सिर्फ ऐसा था जब दिल्ली में अप्रैल महीने में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के स्तर के पार नहीं गया था और 04 अप्रैल 2012 को अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री सेल्सियस मापा गया था। वहीं, रिकॉर्ड वेधशाला के अनुसार अप्रैल 2009, 2010, 2017 और 2022 में तापमान ने 43 डिग्री सेल्सियस के निशान को भी पार कर लिया था। गौरतलब है, अप्रैल 2024 के दौरान दिल्ली में कोई गर्मी की लहर दर्ज नहीं की गई है। वहीं, अप्रैल में मासिक बारिश 8 मिमी हुई है, जो बारिश के सामान्य स्तर 17 मिमी से काफी कम थी।

ऐसा रहेगा दिल्ली का मौसम: अगले 4 दिनों तक  दिल्ली में पारा 38 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा बढ़ने की संभावना नहीं है। हाँ, सिर्फ सप्ताहांत पर 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं, दिन के दौरान तेज़ सतही हवाएँ शुक्रवार तक तापमान को अचानक बढ़ने से रोक देंगी। प्री-मानसून गतिविधि सप्ताहांत के आसपास बढ़ सकती है और अगले सप्ताह तक जारी रह सकती है। 04 मई को तेज़ हवाओं और बिजली गिरने के साथ कुछ जगहों पर गरज के साथ बारिश होने की उम्मीद है।

बारिश के बाद बढ़ेगा पारा: इसके बाद 05 से 10 मई के बीच कई बार रुक-रुक कर मौसम गतिविधि होने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ और प्रेरित चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव के कारण उत्तरी मैदानी इलाकों में प्री-मानसून मौसम में बढ़ोत्तरी होगी। इस मौसम गतिविधि का दिल्ली पर भी असर होगा। लेकिन, ज्यादातक बारिश, आँधी, तेज हवाएं और ओलावृष्टि दिन के आखिर में होगी, इसीलिए तापमान बढ़ने की संभावना है। इस सप्ताह के अखिर शुरु होकर, अगले सप्ताह के मध्य तक तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की संभावना है।






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try