Delhi Weather: दिल्ली का मौसम बना रहेगा शुष्क, तापमान में बड़ी गिरावट के आसार
मुख्य मौसस बिंदू
- नवंबर दिल्ली में 43% बारिश की कमी के साथ सबसे शुष्क रहा
- दिसंबर के अंत तक न्यूनतम तापमान सामान्यतः 6°C तक पहुँचता है
- 5 दिसंबर वाले वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से केवल पहाड़ों में हल्की गतिविधि होगी
- ठंडी हवाओं के असर से इस सप्ताह दिल्ली का न्यूनतम तापमान 6–7°C तक कम हो सकता है
दिल्ली और उपनगरों में शुष्क मौसम इस पूरे सप्ताह और आगे भी जारी रहने की संभावना है। नवंबर का महीना पूरी तरह से शुष्क और सामान्य से थोड़ा ठंडा रहा। इस महीने का औसत न्यूनतम तापमान 11.4°C रहा, जबकि सामान्य न्यूनतम 13°C होता है। पूरे भारत में भी नवंबर सबसे कम बारिश वाला महीना रहा, जिसमें कुल मिलाकर 43% कम बारिश हुई है। दिल्ली की तरह, उत्तरी, मध्य और पूर्वी भागों में भी दिसंबर के मध्य तक शुष्क मौसम जारी रहने की संभावना है।
दिसंबर में बढ़ेगी सर्दी, तापमान 6°C तक गिरता
दिसंबर महीना, नवंबर की तुलना में दिल्ली–NCR के लिए ज्यादा ठंडा होता है। महीने की शुरुआत में औसत न्यूनतम तापमान करीब 10°C रहता है, जो महीने के अंत तक 6°C तक गिर जाता है। हाल के वर्षों में कुछ दिनों के लिए न्यूनतम तापमान 2°–3°C तक भी पहुंचता रहा है। पिछले तीन सालों से तापमान 4°C या उससे नीचे नहीं गया है। पिछले साल 2024 दिसंबर में न्यूनतम तापमान 4.5°C दर्ज किया गया था, 12 और 16 दिसंबर को।
अभी शीतलहर नहीं चलेगी, फिर बढ़ा तापमान
आमतौर पर कोल्ड वेव की स्थिति दिसंबर महीने के मध्य या बाद में बनती है। उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में ठंड तभी तेज होती है जब पहाड़ों में अच्छी बारिश और बर्फबारी होती है। कल यानी 1 दिसंबर को ठंडी हवा के अचानक आने से न्यूनतम तापमान 5.7°C तक गिर गया था, जो सामान्य से 4.6°C कम था और कोल्ड वेव की श्रेणी में आता है। लेकिन पूर्वानुमान के अनुसार यह कम तापमान टिक नहीं पाया और आज 2 दिसंबर को न्यूनतम तापमान बढ़कर 9.6°C (सफदरजंग) दर्ज हुआ।
पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय नहीं, दिल्ली में बारिश नहीं, सिर्फ ठंड बढ़ेगी
कोई सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ अभी मैदानी इलाकों खासकर दिल्ली को प्रभावित नहीं करेगा। फिलहाल एक हल्का पश्चिमी विक्षोभ ऊपरी हवा के रूप में मौजूद है और 5 दिसंबर 2025 को एक और कमजोर विक्षोभ आएगा। इसका असर केवल पहाड़ी क्षेत्रों तक सीमित रहेगा और वह भी छिटपुट होगा। इन विक्षोभों के बाद पहाड़ों से ठंडी हवाएँ नीचे आती हैं, इसी कारण दिल्ली का तापमान 6°–7°C तक गिर सकता है। हालाँकि यह तापमान शीतलहर (कोल्ड वेव) की स्थिति नहीं बनाएगा, लेकिन पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में कोल्ड वेव की स्थिति जरूर बन सकती है।
यह भी पढ़ें: चक्रवात दितवाह के अवशेषों से चेन्नई में मूसलाधार बारिश, स्कूल–कॉलेज बंद, उड़ानें रद्द, सड़कों पर सैलाब








