चक्रवात दितवाह के अवशेषों से चेन्नई में मूसलाधार बारिश, स्कूल–कॉलेज बंद, उड़ानें रद्द, सड़कों पर सैलाब

By: AVM GP Sharma | Edited By: Mohini Sharma
Dec 2, 2025, 1:00 PM
WhatsApp icon
thumbnail image

मुख्य मौसम बिंदु

  • डिप्रेशन ने असामान्य दिशा बदलकर चेन्नई की ओर वापसी की।
  • 24 घंटे में नुंगमबक्कम में 172 मिमी बारिश, मीनंबक्कम में 90 मिमी
  • शहर में रेड अलर्ट, स्कूल-कॉलेज बंद और उड़ानों पर असर।
  • अगले 24 घंटे भारी बारिश, 7 दिसंबर से मौसम में सुधार।

चक्रवाती तूफान दितवाह (Cyclone Ditwah) उत्तर दिशा की ओर बढ़ते हुए कल दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में एक डिप्रेशन में कमजोर हो गया था। इससे पहले, जब यह चेन्नई के बिल्कुल पास से गुज़रा, तब भी शहर को किसी बड़े तूफानी खतरे का सामना नहीं करना पड़ा था। लेकिन पिछले 24 घंटों में इस सिस्टम ने अचानक दिशा बदल ली और दक्षिण-पश्चिम (southwestward) की ओर मुड़कर दोबारा उत्तरी तमिलनाडु के तट के बेहद करीब पहुँच गया है, खासकर चेन्नई के पास। पिछले 6 घंटों में यह बहुत धीमी गति से करीब 3 किमी प्रति घंटा आगे बढ़ रहा है। इसका केंद्र फिलहाल चेन्नई से सिर्फ़ 25 किमी दूर पूर्व दिशा में समुद्र में स्थित है। अगले लगभग 12 घंटों तक इसी दिशा में आगे बढ़ने के बाद यह सिस्टम धीरे-धीरे कमजोर होने लगेगा।

सैटेलाइट इमेज

सैटेलाइट इमेज

चेन्नई में 24 घंटे से अत्यधिक भारी बारिश, गरज–चमक और तेज़ हवाएँ

डिप्रेशन के असर से पिछले 24 घंटों में चेन्नई और आसपास के इलाकों में बहुत भारी बारिश हुई है। बता दें, बारिश लगातार और बिना रुके होती रही, जिसके साथ गर्जना, बिजली चमकना और तेज हवाएं भी चली। अगले 12 घंटों तक बारिश तेज बनी रहने का अनुमान है, जिसके बाद इसमें धीरे-धीरे कमी आएगी।

चेन्नई के नुंगमबक्कम स्थित क्षेत्रीय वेधशाला में पिछले 24 घंटों में 172 मिमी से अधिक बारिश रिकॉर्ड हुई है, यह इस सीजन की अब तक की सबसे भारी बारिश है। वहीं, एयरपोर्ट स्थित मीनंबक्कम वेधशाला ने इसी अवधि में 90 मिमी बारिश दर्ज की है, फिलहाल अभी भी चेन्नई में भारी बारिश जारी है।

1200x630 (12).png

तूफानी लहरों के कारण अलर्ट, स्कूल-कॉलेज बंद, उड़ानें रद्द

चेन्नई में अगले 24 घंटों के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी कर दिया गया है। आज सभी स्कूल और कॉलेज बंद रखने का आदेश दिया गया है। चेन्नई एयरपोर्ट पर उड़ानों पर आंशिक असर पड़ा और 6 उड़ानें रद्द कर दी गई। भारी बारिश के कारण शहर की कई सड़कों पर जलभराव हो गया है और निचले क्षेत्रों में पानी भरकर बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है। वहीं, डिप्रेशन के कारण उठ रही तूफानी लहरें पहले से मौजूद 4 फीट की खगोलीय ज्वार (astronomical tide) से भी ऊपर उठ रही हैं। सुबह 5:39 बजे हाई टाइड थी और शाम 6:31 बजे फिर से हाई टाइड आने की संभावना है। तटीय इलाकों में लहरों के तेजी से तट पार करने और पानी के उछाल को लेकर सचेत रहने की सलाह दी गई है।

चेन्नई, तिरुवल्लुर, कांचीपुरम में भारी खतरा

चेन्नई, तिरुवल्लुर और कांचीपुरम जिलों में खराब मौसम का सबसे ज्यादा खतरा बना हुआ है। इसके अलावा चेंगलपट्टू, तांबरम, महाबलीपुरम और वेल्लोर में भी भारी बारिश होने की संभावना है। अगले 24 घंटों बाद बारिश की तीव्रता और फैलाव में काफी कमी आएगी। हालांकि सामान्य मानसून जैसी हल्की से मध्यम बारिश वीकेंड तक चलती रहेगी। 7 दिसंबर 2025 से पूरे क्षेत्र में मौसम साफ होने की उम्मीद है।

author image
AVM GP Sharma
President of Meteorology & Climate Change
AVM Sharma, President of Meteorology & Climate Change at Skymet Weather Services, is a retired Indian Air Force officer who previously led the Meteorological Branch at Air Headquarters in New Delhi. With over a decade of experience at Skymet, he brings a wealth of knowledge and expertise to the organization.
FAQ

डिप्रेशन के अचानक दक्षिण-पश्चिम की ओर मुड़कर तट के करीब आने से लगातार भारी बारिश हो रही है।

हाँ, शहर में रेड अलर्ट के कारण स्कूल-कॉलेज बंद हैं और कई उड़ानें रद्द या प्रभावित हुई हैं।

अगले 24 घंटों तक भारी बारिश रहेगी, जबकि 7 दिसंबर से व्यापक सुधार की उम्मीद है।

डिस्क्लेमर: यह जानकारी स्काइमेट की पूर्वानुमान टीम द्वारा किए गए मौसम और जलवायु विश्लेषण पर आधारित है। हम वैज्ञानिक रूप से सही जानकारी देने का प्रयास करते हैं, लेकिन बदलती वायुमंडलीय स्थितियों के कारण मौसम में बदलाव संभव है। यह केवल सूचना के लिए है, इसे पूरी तरह निश्चित भविष्यवाणी न मानें।

Skymet भारत की सबसे बेहतर और सटीक निजी मौसम पूर्वानुमान और जलवायु इंटेलिजेंस कंपनी है, जो देशभर में विश्वसनीय मौसम डेटा, मानसून अपडेट और कृषि जोखिम प्रबंधन समाधान प्रदान करती है