Skymet weather

दिल्ली में सूखे का दौर खत्म, और बारिश की संभावना

February 20, 2024 6:03 PM |

राजधानी दिल्ली में सर्दियों के सबसे ज्यादा बारिश वाले महिने में पिछले 2 हफ्ते से सूखा बना हुआ है। लेकिन, अब राजधानी इस सूखे के दौर को तोड़कर बाहर निकल रही है। बता दें, शहर में फरवरी के पहले सप्ताह के दौरान बारिश हुई थी, उसके बाद मौसम पूरी तरह शुष्क हो गया था। लंबे समय तक बारिश नहीं होने के कारण 18 फरवरी को दिल्ली में दिन का तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, इसके साथ ही न्यूतम तापमान भी दो अंकों में( 13 से 19 के बीच) पहुंच गया।

तापमान में हुई गिरावट: दिल्ली और उपनगरों में कल(19 फरवरी) रात हल्की बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ीं। सफदरजंग स्थित बेस वेधशाला ने 3 मिमी वर्षा मापी। अधिकांश अन्य स्टेशनों पर भी समान मात्रा में बारिश दर्ज की गई। पीतमपुरा, प्रगति मैदान और राजघाट पर अधिकतम लगभग 5 मिमी बारिश दर्ज हुई है। बारिश के कारण दिन के तापमान में मामूली गिरावट आई है, फिर यह सामान्य से ऊपर बना हुआ है। अगले 2-3 दिनों में ज्यादा बारिश होने की संभावना है।

दिल्ली में इस दिन तक होगी बारिश: पिछले 2 दिनों में पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ के कारण बहुत भारी बर्फबारी हुई है। पंजाब और हरियाणा के मैदानी इलाकों में भी छिटपुट, हल्की से मध्यम बारिश हुई है। मौसम प्रणाली की बाहरी परिधि के कारण दिल्ली में देर रात और सुबह के दौरान हल्की लेकिन काफी व्यापक वर्षा देखी गई। प्रेरित चक्रवाती परिसंचरण और ट्रफ रेखा, जो बारिश का मुख्य कारण है, दिल्ली के निकट क्षेत्र में बनी हुई है। दिल्ली में 22 फरवरी तक बारिश होने की स्थिति बनी हुई है।

दो दिन भारी बारिश होने की संभावना: फरवरी महिने के शुरूआत में दिल्ली शहर में 30.8 मिमी बारिश हुई थी, जो मासिक सामान्य से थोड़ी अधिक थी। महीने का कुल योग अब 33.8 मिमी हो गया है, आने वाले समय में 5 मिमी और जोड़ा जा सकता है। मौसम की अधिकांश गतिविधियाँ रात और सुबह के समय होंगी। लेकिन, दिल्ली में आज मंगलवार को बारिश होने की संभावना सबसे कम है, लेकिन कल और परसोंको अच्छी बारिश होगी। 21 की रात से 22 की सुबह तक आसमान में बादल छाए रहने और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। 22 फरवरी को दिन के उत्तरार्ध में बेहतर मौसम की स्थिति की उम्मीद की जा सकती है।

रात के दौरान बढ़ेगी ठंड: अगले 3 दिनों के दौरान दिन और रात दोनों के तापमान में गिरावट होने की संभावना है। जबकि अधिकतम तापमान 25-26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है, न्यूनतम तापमान 11-12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। मौसम की स्थिति साफ होने के बाद न्यूनतम तापमान कुछ समय के लिए एकल अंक में लौट सकता है। बर्फ से ढके पहाड़ों और बारिश से प्रभावित मैदानी इलाकों से आने वाली हवाएं कुछ ठंडक लाएंगी। कुल मिलाकर फरवरी महीने के अंत तक मौसम सुहावना रहने की संभावना है।

फोटो क्रेडिट: इंडिया टुडे






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try