Skymet weather

दिल्ली में मतदान के दिन भीषण गर्मी, पारा 45 डिग्री के पार जाने की संभावना

May 21, 2024 3:47 PM |
Credit: The Quint

राजधानी दिल्ली में पिछले 4 दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही है। 13 मई से पारा 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है। पिछले 2 दिनों में इस सीजन में पहली बार अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो गया है। दिल्ली की आधिकारिक वेधशाला सफदरजंग में 19 मई को उच्चतम तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 25 मई 2024 को मतदान के दिन प्रचंड गर्मी पड़ने की संभावना है।

मई के अंत तक हीट अलर्ट: दिल्ली में शुक्रवार तक के लिए हीट अलर्ट पहले से ही जारी कर दिया है, जो मई के अंत तक बढ़ सकता है। बता दें, मतदान के दिन से पहले भी तापमान 45 डिग्री सेल्सियस को पार कर सकता है। राजधानी शहर और उसके आसपास हवा के पैटर्न में थोड़ा बदलाव आया है। एक पूर्व-पश्चिम ट्रफ रेखा है, जो शुष्क है और इसका किसी भी मौसम से कोई लेना-देना नहीं है।

बदला हवा का पैटर्न: यह ट्रफ रेखा उत्तरी राजस्थान से लेकर दक्षिण-पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली तक चल रही है। इस ट्रफ रेखा ने आज 21 मई को दिल्ली में हवा के पैटर्न को पश्चिम से उत्तरपूर्वी दिशा में उलट दिया है। दिल्ली में अगले 3 दिनों तक मौसम की ऐसी ही स्थिति बनी रह सकती है। हालांकि, हवाओं में बदलाव से अगले तीन दिनों के दौरान तापमान ज्यादा बढ़ने से रुक सकता है। जिस कारण इस दौरान दिल्ली में हालात ज्यादा खराब नहीं होंगे।

बढ़े तापमान के साथ लू: दिल्ली/एनसीआर के अधिकांश हिस्सों में लू की स्थिति बनी रहेगी और तापमान सामान्य से 3-5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहेगा। मतदान के दिन तापमान >/= 45°C तक बढ़ सकता है। भारत निर्वाचन आयोग ने गर्मी से लड़ने और इसके असर को कम करने के लिए हर संभव इंतजाम किए हैं।

प्रचंड गर्मी से राहत के इंतजाम: दिल्ली के सभी 2627 मतदान केंद्रों पर मतदाताओं को गर्मी से राहत देने के लिए तैयारियाँ हो रही है। एयर कूलर/धुंध पंखे, ठंडा पीने का पानी, छायादार प्रतीक्षा क्षेत्र, अच्छी चिकित्सा देखभाल, व्हील चेयर ऐसे उपाए मतदान केंद्रो पर होने की संभावना है। वहीं, 25 मई को मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे के बीच होगा। तमाम इंतजामों के बावजूद इस बात का ध्यान रखा जा रहा है कि प्रचंड गर्मी आम आदमी के लिए वोट डालने में बाधक न बने।






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try