Skymet weather

दिल्ली-नोएडा में इस हफ्ते भीषण गर्मी, तापमान 45 डिग्री से अधिक

June 11, 2024 12:53 PM |

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कल(10 जून) तापमान में बढ़त हुई। सफदरजंग स्थित सिटी रिकॉर्ड वेधशाला ने एक डिग्री बढ़त के साथ अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह तापमान सामान्य से लगभग 4 डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं, दिल्ली के पास नोएडा में भी तापमान 45 डिग्री सेल्सियस (45.1 डिग्री सेल्सियस) को पार कर गया, जो पिछले दिन(10 मई) के तापमान 44.1°C से लगभग 1 डिग्री सेल्सियस अधिक है। 

इन 3 क्षेत्रों में तापमान 45 से अधिक: वहीं, कल दिल्ली के कुछ स्थानों पर तापमान 45°C को भी पार कर गया। नरेला में सबसे अधिक तापमान 46.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके बाद नजफगढ़ में 46.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बता दें, इससे पहले दिल्ली (सफदरजंग) में 29 मई 2024 को इस सीज़न का सबसे अधिक उच्चतम तापमान 46.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। संयोग से, उस दिन नोएडा में भी सबसे अधिक तापमान 48.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। पिछले 24 घंटों में ग्रेटर नोएडा के बाहरी इलाके बुलंदशहर ने नोएडा और सफ़दरजंग के साथ मुकाबला करते हुए 45°C तापमान दर्ज किया।

दिल्ली में चल रही गर्म हवा: एक हल्का पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पहाड़ों पर चल रहा है, जिसका कोई खास प्रभाव नहीं है। वहीं, गर्मी की लहर ने कुछ पहाड़ी इलाकों को भी प्रभावित किया है। जिस कारण इन पहाड़ी इलाकों में पारा 30 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है। दिल्ली में शुष्क उत्तर-पश्चिमी हवाएँ चल रही हैं। अगले कुछ दिनों तक बादल न के बराबर रहेंगे। दिल्ली के अधिकांश हिस्सों में गर्म हवा बहने से सतही हवाओं में तेजी आने की संभावना है।

इस सप्ताह दिल्ली/नोएडा का मौसम: दिल्ली और नोएडा इस सप्ताह के दौरान लू की चपेट में रहेंगे। अधिकतम तापमान 44°-45°C के आसपास रहेगा। जैसे-जैसे सप्ताह आगे बढ़ेगा, तापमान बढ़ेगा। सुबह के बाद और दोपहर के समय 'लू' की स्थिति होने की संभावना है। हालांकि, इस सप्ताह के आखिर में दिल्ली/एनसीआर में हल्की प्री-मानसून गतिविधि होने की उम्मीद है। बहुत ही थोड़े समय के तेज़ धूल भरी हवाएं चल सकती है। इसके बाद हल्की बारिश होगी, जिससे भीषण गर्मी से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है।

फोटो क्रेडिट: न्यूज 9 लाइव






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try