[Hindi] कोल्हापुर, रत्नागिरी, पुणे, औरंगाबाद, नासिक और जलगाँव में हो सकती है अच्छी बारिश

December 1, 2019 5:56 PM|

mumbai rains (2)

महाराष्ट्र में पिछले कुछ हफ्तों से मौसम शुष्क बना हुआहै। जिससे तटीय भागों में दोपहर के समय गर्मी और उमस लोगों का बुरा हाल कर रही है। आसमान भी साफ बना हुआ है। हालांकि इस स्थिति में कुछ बदलाव आने वाला है। विदर्भ को छोड़कर राज्य के बाकी सभी हिस्सों में बारिश होने वाली है। बादल आने लगे हैं। अगले 24 घंटों के दौरान विदर्भ, उत्तरी मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में बादल ज़रूर रहेंगे लेकिन मौसम शुष्क ही बना रहेगा। दक्षिणी मध्य महाराष्ट्र में बारिश के लिए स्थितियाँ अनुकूल हैं। धीरे-धीरे अन्य हिस्सों में भी बदलाव आएगा।

इस समय अरब सागर के दक्षिण-पूर्वी हिस्सों और इससे सटे लक्षद्वीप के पर एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। यह मौसमी सिस्टम पश्चिमी तटों के साथ-साथ उत्तर और उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ेगा।

इस सिस्टम के प्रभाव से कल यानि 2 दिसम्बर से दक्षिणी-मध्य महाराष्ट्र के अलावा अन्य हिस्सों में भी बदलाव दिखाई देगा। उम्मीद है कि बारिश दक्षिण से उत्तर की ओर बढ़ेगी और अगले तीन-चार दिनों के दौरान राज्य में बादल छाए रहेंगे। इस दौरान दक्षिणी मध्य महाराष्ट्र में 2 दिसंबर को बारिश और गरज के साथ हल्की वर्षा देखने को मिल सकती है।

<span data-mce-type="bookmark" style="display: inline-block; width: 0px; overflow: hidden; line-height: 0;" class="mce_SELRES_start"></span>

इसके बाद बारिश धीरे-धीरे उत्तरी कोंकण सहित उत्तरी मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में भी होने लगेगी। अनुमान है कि,कोल्हापुर, सांगली, सतारा, सिंधुदुर्ग, रत्नागिरि, पुणे, उस्मानाबाद, लातूर, बीड़, जालना, औरंगाबाद, नासिक, मुंबई, जलगाँव आदि स्थानों पर बारिश हो सकती है। हालांकि विदर्भ को यह मौसमी सिस्टम प्रभावित नहीं करेगा जिससे नागपुर सहित विदर्भ के अधिकांश भागों में मौसम शुष्क ही बना रहेगा।

Also Read In English - Rains ahead for Kolhapur, Ratnagiri, Pune, Aurangabad, Nashik and Jalgaon

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 5 दिसम्बर तक राज्य में बारिश का मौसम रहेगा। राजधानी मुंबई भी प्रभावित हो सकती है। खासकर 3 से 5 दिसम्बर के बीच मुंबई और इसके उपनगरों में कुछ स्थानों पर गर्जना के साथ बारिश के आसार हैं। राज्य में इस संभावित बारिश के कारण दिन के तापमान में कमी होगी जबकि रात के तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि होने की उम्मीद है।

Image Credit: DNA INDI A

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

पूरे भारत के मौसम का हाल जानने के लिए वीडियो देखें:

author image