गर्म और उमस भरी मुंबई, पारा 35 डिग्री तक पहुंचने की संभावना

February 15, 2024 3:49 PM | Skymet Weather Team

मुंबई और उपनगरों में इस सप्ताह के आखिर में पारा बढ़ने की उम्मीद है। अगले करीब तीन दिनों में दिन का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से पार हो सकता है। दिन के दौरान सामान्य से अधिक तापमान के साथ तटीय हाई ह्यूमिडिटी असुविधा को बढ़ा सकती है। 18 फरवरी को दोपहर और उससे पहले गर्म और उमस भरी स्थिति हो सकती है। वहीं, दिन के अंतिम घंटों में समुद्री हवा कुछ राहत दे सकती है। देर रात और सुबह का तापमान काफी आरामदायक रहेगा और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस या उससे कम रहेगा।

तापमान में होगा बदलाव: राजधानी मुंबई में आमतौर पर रात और सुबह के समय ज़मीनी हवा चलती है। दोपहर में तापमान में अंतर बढ़ने से 1-2 बजे के बीच कभी भी समुद्री हवा चलने लगती है, जिससे दिन का बढ़ता नहीं है। हालांकि, सामान्य मौसम स्थितियों में कुछ बदलाव आने की संभावना है, जिससे हर रोज की चलने वाली हवाओं का प्रवाह बाधित होगा। जिससे तापमान में बदलाव होगा।

ट्रफ से हवा के पैर्टन में बदलाव: तटीय कर्नाटक से दक्षिण गुजरात तक समुद्र तट पर एक उत्तर-दक्षिण ट्रफ जल्द ही बन रहा है। महीने के इस समय में यह थोड़ी असामान्य विशेषता है। ट्रफ रेखा दो दिनों, 15 और 16 फरवरी तक रहेगी। वायुमंडल के निचले स्तरों में एंटीसाइक्लोन के रूप में एक और अपरिचित विशेषता अरब सागर के ऊपर कोंकण और गोवा तट के पास में रहेगी। जो फिर से सामान्य हवा के पैटर्न को बदल देगा। इस कारण जमीन से हवाओं का प्रवाह सामान्य से ज्यादा समय तक बढ़ सकता है। इसलिए, समुद्री हवा के आने में देरी हो सकती है।

30 डिग्री पार होगा पारा: फरवरी महीन में मुंबई ने दो बार 35°C का आंकड़ा पार किया है। 03 फरवरी को दिन का उच्चतम तापमान 36.2°C दर्ज किया गया था। कल यानी 14 फरवरी को मुंबई का अधिकतम तापमान 33.2°C था जो सामान्य से 2°C अधिक था। तापमान में 2 डिग्री की बढ़ोंत्तरी, दोपहर में 50% से अधिक की सापेक्ष आर्द्रता के साथ मिलकर, 30 डिग्री को पार कर जाएगा, जिससे लोगों को असुविधा महसूस होगी।

अगले सप्ताह मिलेगी राहत:  वहीं,तट पर प्रतिचक्रवात(anticyclone) अगले सप्ताह की शुरुआत में कमजोर हो जाएगा। बंगाल की खाड़ी का प्रतिचक्रवात अंतर्देशीय नम पछुआ हवाओं को पंप करने के लिए जगह बना लेगा। कोंकण तट पर दक्षिण-पश्चिमी प्रवाह फिर से शुरू हो जाएगा और अगले सप्ताह की शुरुआत में पारा का स्तर 30 के निचले स्तर पर सामान्य हो सकता है।

OTHER LATEST STORIES