पहाड़ियों पर भारी बर्फबारी की संभावना, रास्ते हो सकते है बाधित

February 15, 2024 1:54 PM | Skymet Weather Team

 उत्तरी पहाड़ों पर भारी बर्फबारी होने के लिए मौसमी स्थितियां बन रही हैं। फरवरी के पहले हफ्ते में आखिरी बार बर्फबारी हुई थी। बर्फबारी के पहले दौर की तरह ही इस बार भी कश्मीर, हिमाचल की चोटियों और घाटियों में लंबे समय तक बर्फबारी होगी, जिसकी शुरूआत जल्द ही होगी। उत्तराखंड राज्य में भी मध्य और ऊंचाई वाले इलाकों में एक दिन के लिए बर्फबारी होगी। 18 और 19 फरवरी 2024 को पहाड़ी राज्यों में हिमपात और बारिश एक साथ होने से सामान्य जनजीवन पटरी से उतरने की आशंका है।

पहाड़ों पर भारी बर्फबारी की संभावना: एक नया पश्चिमी विक्षोभ 17 फरवरी को पश्चिमी हिमालय के करीब पहुंच रहा है। इसके बाद एक और प्रणाली बारीकी से काम करेगी, जो समान ट्रैक का पीछा करते हुए आगे बढ़ेगी। चक्रवाती परिसंचरण के रूप में एक दूसरी प्रणाली सीमा पार से आगे बढ़ रही है, जो 19 फरवरी को पंजाब के मैदानी इलाकों में पहुंचेगी। यह प्रणाली पश्चिमी विक्षोभ को मजबूत करेगी, जिससे पहाड़ियों पर  अलग-अलग तीव्रता के साथ पूरे सप्ताह के लिए मौसमी गतिविधि शुरू होने की उम्मीद है।

रास्ते और वायु होंगे बाधित: 18 और 19 फरवरी को भारी से बहुत भारी बर्फबारी की उम्मीद है। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में पीर पंजाल रेंज और शिवालिक रेंज पर तीव्र और व्यापक मौसम गतिविधि(बारिश और बर्फबारी) होने की संभावना है। बर्फ की गहरी परत,  भूस्खलन, ओलावृष्टि और जल निकायों से पानी का भारी बहाव के साथ खराब मौसम की स्थिति हवा और सड़क को बाधित कर सकती है।

बारिश और बर्फबारी की कमी: पहाड़ी राज्यों के लिए जनवरी 2024 का महीना पूरी तरह से शुष्क रहा था, बर्फबारी और बारिश नहीं हुई थी। जिससे  इन राज्यों में बड़ी कमी आई, जो बोर्ड पर 90% से ज्यादा थी। फरवरी महिने के शुरूआत में हुई भारी बर्फबारी से काफी सुधार हुआ था। लेकिन, इसके बाद लंबे समय तक कोई बारिश औऱ बर्फबारी नहीं हुई, इस सूखे के दौर ने मौसमी गतिविधियों (बारिश, बर्फबारी) की कमी को एक बार फिर से गंभीर स्तर पर पहुंचा दिया है।

विंटर गेम्स के लिए बर्फबारी: फरवरी के पहले सप्ताह में बर्फबारी होने के बाद “लद्दाख में खेलो इंडिया विंटर गेम्स” का पहला चरण आयोजित किया गया था। इन खेलों का दूसरा चरण 21 से 25 फरवरी तक गुलमर्ग में होना है। गुलमर्ग का एडवेंचर सेंटर स्की पर्वतारोहण, अल्पाइन स्कीइंग, स्नोबोर्डिंग, नॉर्डिक स्की और गंडोला की मेजबानी करेगा। कश्मीर घाटी में बर्फबारी का दूसरा दौर विंटर गेम्स की तैयारियों में तेजी और निर्धारित कार्यक्रम को आगे बढ़ाएगा।

इस दिन होगी बारिश और बर्फबारी:  पहाड़ों पर पूरे सप्ताह होने वाली मौसमी गतिविधियों बारिश और बर्फबारी की हल्की शुरूआत 17 फरवरी को होगी, जो 18 और 19 फरवरी को तेज हो जाएगी। यह मौसमी गतिविधियां अगले सप्ताह के लास्ट तक धीरे-धीरे कम हो जाएंगी। इनका हल्का असर 24 फरवरी को देखा जाएगा। वहीं, 26 फरवरी से व्यापक निकासी की उम्मीद है। बर्फ से ढके पहाड़ ढलानों से ठंडी हवा को नीचे की तरफ धकेल रहे हैं, जिससे उत्तर भारत के पहाड़ों में ठंड एक बार फिर से बढ़ जाएगी। मैदानी इलाकों में भी सर्दियों के स्वाद का आनंद थोड़े ज्यादा समय तक रहेगा।

फोटो क्रेडिट: ABP

OTHER LATEST STORIES