Skymet weather

HEATWAVE ALERT: मध्य प्रदेश में गर्मी का कहर, देश के इन 10 शहरों में रहा सबसे अधिक तापमान

May 31, 2024 1:15 PM |

पूरे देश में 4 राज्यों के 10 शहर सबसे ज्यादा गर्म रहे। जिसमें यूपी के सबसे ज्यादा शहरो में अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। पिछले कई दिनों से राजस्थान राज्य देश में सबसे गर्म बना हुआ था। लेकिन, आज इस लिस्ट में मध्य प्रदेश भी शामिल हो गया है।

1-सिधि (मध्य प्रदेश) - 49.2 °C:  

30 मई को सबसे अधिक तापमान राजस्थान, उत्तरप्रदेश के बाद मध्य प्रदेश के सीधी में दर्ज किया गया। सीधी 49.2°C के साथ देश में सबसे अधिक गर्म शहर था। इससे पहले 29 मई को उत्तर प्रदेश का प्रयागराज और हरियाणा का रोहतक 48.5 डिग्री के साथ देश में सबसे गर्म शहर थे।

2-गंगानगर (राजस्थान) - 48.3 °C
गंगानगर में तापमान 48.3 डिग्री सेल्सियस रहा। राजस्थान का यह शहर भीषण गर्मी के लिए जाना जाता है और 28 मई को भी गंगानगर 49.4°C तापमान के साथ देश में दूसरे नंबर पर सबसे गर्म शहर था।

3-बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश) - 48.0 °C
बुलंदशहर में 48.0 डिग्री सेल्सियस का तापमान दर्ज किया गया। उत्तर प्रदेश के इस क्षेत्र में इतनी गर्मी असामान्य नहीं है, लेकिन यह तापमान सामान्य से काफी अधिक था। यूपी भीषण गर्मी की चपेट में है।

4-वाराणसी / बाबतपुर (उत्तर प्रदेश) - 47.8 °C
पवित्र नगरी वाराणसी में कल का तापमान 47.8 डिग्री सेल्सियस था। इतने तापमान के साथ वाराणसी प्रदेश में दूसरा सबसे गर्म शहर रहा। बता दें, 140 साल बाद काशी में इतना अधिक तामपान था। इससे पहले 18 मई 1884 को वाराणसी में अधिकतम तापमान 47.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था।

5-प्रयागराज / घूंपुर (उत्तर प्रदेश) - 47.7 °C
प्रयागराज में 47.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। यह तापमान शहर के निवासियों के लिए चिंता का विषय है। वहीं, 29 मई को प्रयागराज 48.8 डिग्री के साथ पहले नबंर पर था।

6-नारनौल (हरियाणा) - 47.5 °C
हरियाणा के नारनौल में तापमान 47.5 डिग्री सेल्सियस रहा। यह शहर पहले भी अपनी गर्मी के लिए जाना जाता रहा है, और कल की गर्मी ने इसे और भी भयंकर बना दिया है। नारनौल पिछले कई दिनों से लगातार अधिकतम तापमान वाले शहरों में से एक है। 28 मई को भी नारनौलन 48.3°C तामपान के से देश में चौथा गर्म शहर था।

7-रोहतक (हरियाणा) - 47.5 °C
रोहतक में भी 47.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा, जिससे यहाँ गर्मी के हालात बहुत गंभीर हो गए है। 29 मई को रोहतक 48.8 डिग्री तापमान के साथ देश में सबसे एक गर्म शहरों की लिस्ट में पहलें नबंर पर था।

8-डाल्टनगंज (झारखंड) - 47.4 °C
झारखंड के डाल्टनगंज में 47.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। डाल्टनगंज पिछले दो दिनों से लगातार टॉप 10 गर्म शहरों में शामिल है। 29 मई डाल्टनगंज का तापमान 47.7°C रहा था। हालांकि, आज तापमान कुछ पॉइन्ट्स में कम हुआ है।

9-झांसी (उत्तर प्रदेश) - 47.4 °C
झांसी में 47.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। यह शहर पहले भी भीषण गर्मी का सामना कर चुका है, और कल की भीषण गर्मी और लू ने इसे और विकट बना दिया है।

10-दतिया (मध्य प्रदेश) - 47.2 °C
मध्य प्रदेश के दतिया में 47.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। यह तापमान इस क्षेत्र के लिए सामान्य से अधिक था और इससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है।






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try