Skymet weather

[Hindi] दिल्ली में 48 घंटों तक तेज़ गर्मी, 24 फरवरी को बारिश दिला सकती है राहत

February 22, 2018 6:10 PM |

Delhi Rain-at-india-gateदिल्ली-एनसीआर में फरवरी में अब तक बारिश नहीं हुई है। फरवरी में दिल्ली के लोगों की बारिश की उम्मीदों पर पानी फिर गया भी नहीं कह सकते, क्योंकि मौसम सूखा है। सर्दियों में आमतौर पर सबसे अधिक बारिश फरवरी में ही होती है। राजधानी में इस महीने में औसतन 22 मिलीमीटर बारिश की अपेक्षा होती है। अब 24 फरवरी से मौसम में बदलाव के आसार दिखाई दे रहे हैं। हालांकि अगले 24 से 36 घंटों तक मौसम शुष्क रहेगा।

अगर मौसमी परिदृश्य अनुकूल रहा तो 24 फरवरी से जम्मू कश्मीर के पास एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ पहुंचेगा। इसके प्रभाव से राजस्थान पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र विकसित होगा। यह सिस्टम हवाओं में नमी लेकर आएंगे। दिल्ली में गरज और वर्षा वाले बादलों की ताज़ा स्थिति जानने के लिए नीचे दिए गए मैप पर क्लिक करें।

lightning in delhi

24 और 25 फरवरी को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली तथा इससे सटे शहरों में बादल बनेंगे जो बारिश भी दे सकते हैं। राजधानी के अलावा एनसीआर के अन्य शहरों गुरुग्राम, नोएडा, गाज़ियाबाद, फ़रीदाबाद में भी 24 और 25 को गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।

[yuzo_related]

इससे पहले अगले 2 दिनों तक राजधानी दिल्ली के आसमान पर आंशिक बादल दिखाई दे सकते हैं। हालांकि सामान्य से ऊपर पहुँच गए दिन के तापमान को यह बहुत नीचे नहीं ला पाएंगे। बुधवार को राजधानी में पारा बढ़ते हुए 30 डिग्री को पार कर गया जो इस समय के लिए बहुत अधिक है। दिल्ली के दोनों प्रमुख मौसम केन्द्रों सफदरजंग और पालम में आज अधिकतम तापमान 32.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 7 डिग्री सेल्सियस अधिक है।

Image credit: Prokerala

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

 

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try