Skymet weather

[Hindi] महाराष्ट्र में फिर बदलेगा मौसम, नागपुर, यवतमाल, जालना समेत कई शहरों में बारिश और ओलावृष्टि के आसार

December 30, 2019 4:44 PM |

MAHARASHTRA RAINS (2)

महाराष्ट्र में आज से बेमौसम बारिश का एक और दौर शुरू होने जा रहा है। पिछले हफ्ते की ही तरह मध्य भारत पर कोन्फ़्लुएन्स जोन बना है। कोन्फ़्लुएन्स जोन उस क्षेत्र को कहा जाता है जहां दो विपरीत दिशा और विपरीत प्रकृति की हवाएँ आपस में टकराती हैं। इस समय मध्य भारत पर बंगाल की खाड़ी से आर्द्र हवाएँ उत्तर से आने वाली ठंडी और शुष्क आपस में टकरा रही हैं।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मौसम में इस बदलाव से मुख्यतः विदर्भ और मराठवाड़ा प्रभावित होंगे। इन क्षेत्राओं में अगले कुछ दिनों तक बारिश होने की उम्मीद है। 30 दिसंबर की रात से कहीं-कहीं हल्की बारिश शुरू हो सकती है। 31 दिसंबर से बारिश की तीव्रता बढ़ेगी और उम्मीद है कि विदर्भ में 3 जनवरी तक बारिश जारी रहेगी। मराठवाडा में भी इस दौरान एक-दो स्थानों पर मध्यम बारिश के साथ हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। बारिश की तीव्रता 2 जनवरी को सबसे अधिक होगी। इस अवधि के दौरान कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि भी हो सकती है। ओलावृष्टि से रबी फसलों को नुकसान का अंदेशा है।

अगर शहरों की बात करें तो नागपुर, अकोला, अमरावती, गोंदिया, चंद्रपुर, वाशिम, यवतमाल, औरंगाबाद, हिंगोली और जालना जैसे स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। दूसरी ओर, मुंबई और उत्तरी कोंकण व गोवा के साथ-साथ मध्य महाराष्ट्र के हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है।

English Version:  Another round of unseasonal rainfall in Maharashtra to commence today

बारिश के कारण तापमान पर भी पड़ेगा प्रभाव

उत्तर-पश्चिम भारत से आने वाली ठंडी हवाओं के चलते विदर्भ और मराठवाड़ा में न्यूनतम तापमान अब तक कम हो रहा था। लेकिन हवा की दिशा में बदलाव के चलते अगले तीन से चार दिनों के दौरान रात के तापमान में वृद्धि होने की संभावना है। लेकिन बादल छाए रहने और वर्षा होने के कारण अधिकतम तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखी जा सकती है।

Image credit: Pinterest

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

देश भर के मौसम का हाल जानने के लिए देखें वीडियो:

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try