जम्मू कश्मीर के कुछ हिस्सों में बीते 24 घंटों के दौरान हल्की बारिश और बर्फबारी दर्ज की गई। जम्मू व कश्मीर और इससे सटे भागों पर बने पश्चिमी विक्षोभ के कारण देश के उत्तरी राज्य जम्मू कश्मीर में बारिश और हिमपात हो रहा है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले 24 से 48 घंटों तक जम्मू कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में कई जगहों पर बारिश और हिमपात जारी रहने की संभावना है। राज्य के अन्य हिस्सों में कुछ स्थानों पर मौसमी गतिविधियां देखने को मिलेंगी।
English Version: Widespread snow to lash Kashmir, light weather activities expected in Himachal and Uttarakhand
स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसारहिमाचल प्रदेशके उत्तरी हिस्सों में मुख्य रूप से हल्की बारिश और हिमपात होने की संभावना है, जबकि उत्तराखंड के एक-दो स्थानों पर छिटपुट बारिश और बर्फबारी देखने को मिल सकती है।
15 फरवरी से मौसमी सिस्टम कमजोर हो जाएगा जिससे क्षेत्र में बारिश और बर्फबारी कम हो जाएगी। हालांकि एक अन्यपश्चिमी विक्षोभजल्द ही पश्चिमी हिमालय के पास दस्तक दे सकता है। आगामी सिस्टम उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में अच्छी बारिश और बर्फबारी दे सकता है।
उत्तर भारत के पर्वतीय राज्यों पर हो रही बारिश और बर्फबारी के कारण दिन के तापमान में कुछ कमी हो सकती है। जबकि सुबह का तापमान सामान्य से ऊपर बना रहेगा।Image credit: Rising Kashmir
कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।
देश भर के मौसम का हाल जानने के लिए देखें वीडियो
<span data-mce-type="bookmark" style="display: inline-block; width: 0px; overflow: hidden; line-height: 0;" class="mce_SELRES_start"></span>






