स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसारजम्मू व कश्मीरके कुछ हिस्सों में बीते 24 घंटों के दौरान छिटपुट बारिश और बर्फबारी दर्ज हुई। पश्चिमी हिमालयी भागों पर बने पश्चिमी विक्षोभ के चलते कश्मीर में बारिश हो रही है।
12 फरवरी यानि आज जम्मू व कश्मीर और लद्दाख के अधिकांश हिस्सों में बारिश बढ़ने के आसार हैं। साथ ही हिमाचल प्रदेश के कुछ स्थानों पर भी बारिश और हिमपात होने की संभावना है। वहीं दूसरी ओर उत्तराखंड में मौसम शुष्क हो जाएगा। हालांकि एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश होने की उम्मीद है।
English Version: Rain and snow to cover more parts of Kashmir, Ladakh, Himachal and Uttarakhand today
जम्मू व कश्मीर, लद्दाख औरहिमाचल प्रदेशमें अधिकतम तापमान में 4 से 7 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट की संभावना है। जबकि उत्तराखंड और उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने की उम्मीद है।
बता दें कि वेलेंटाइन डे यानि 14 फरवरी से मौसमी गतिविधियां उत्तर भारत में बंद हो जाएंगी और मौसम एक बार फिर से शुष्क हो जाएगा। पहाड़ों पर जारी बारिश की गतिविधियां बंद होने के बाद पहाड़ों से उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाएँ फिर से चलना शुरू होंगी जिससे मैदानी राज्यों में तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिलेगी।
वर्तमान पश्चिमी विक्षोभ के आगे जानेके बाद एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ 16 फरवरी तक उत्तर भारत के पहाड़ों पर आएगा लेकिन यह सिस्टम कमजोर होगा जिससे किसी बड़े मौसमी बदलाव की उम्मीद फिलहाल नहीं है।
Image credit: You Tube
कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।
देश भर के मौसम का हाल जानने के लिए देखें वीडियो
<span data-mce-type="bookmark" style="display: inline-block; width: 0px; overflow: hidden; line-height: 0;" class="mce_SELRES_start"></span>