Skymet weather

[Hindi] पूर्वोत्तर भारत में बारिश बढ़ने के आसार, मेघालय में हो सकती है भारी बारिश

June 5, 2019 2:09 PM |

Rain in Northeast India

पूर्वोत्तर राज्यों जैसे असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बीते कई दिनों से अच्छी प्री-मॉनसून गतिविधियां देखने को मिली हैं। वहीं मेघालय में भी भारी बारिश हुई है।

कल यानि मंगलवार सुबह 08:30 बजे से बीते 24 घंटों में चेरापूंजी में मूसलाधार बारिश हुई है। यहां 162 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गयी। इसके अलावा त्रिपुरा के कैलाशनगर में 75 मिमी बारिश दर्ज हुई है। अन्य स्थानों में भी मध्यम बारिश दर्ज हुई है। जिनमे गंगटोक में 26 मिमी, लमडिंग में 23 मिमी, आइज़वाल में 21 मिमी, शिलॉन्ग में 17, सिल्चर में 16, बारापानी और दार्जीलिंग में 8 मिलीमीटर, लेंगपुई में 7 मिलीमीटर, अगरतला में 5, गोलाघाट में 4 मिमी, जोरहाट में 4 मिमी, तेज़पुर में 3 और कोहिमा में 2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गयी है।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, पूर्वी असम के भागों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इसके अलावा मेघालय और असम होते हुए अरुणाचल प्रदेश तक एक पुर-पशिचमी ट्रफ रेखा भी फैली हुई है। इस कारण त्रिपुरा, मेघालय और मिजोरम में बारिश की गतिविधियां बढ़ने के आसार हैं।

पूर्वोत्तर भारत के अन्य राज्य जैसे असम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड और मणिपुर में मध्यम से भारी बारिश की उम्मीद है। यह मौसमी गतिविधियां दक्षिण-पश्चिमी मॉनसून 2019 के आगमन तक जारी रहने के आसार हैं।

Also Read In English: Rain in Northeast India to increase, Meghalaya to witness heavy rainfall activity

उत्तरी बंगाल की खाड़ी से आ रही दक्षिणी हवाओं के कारण इन क्षेत्रों में प्री-मॉनसून बारिश हो रही है। इसके अलावा यह स्थितियां आने वाले दिनों में दक्षिण-पश्चिमी मॉनसून के लिए अनुकूल बन रही हैं।

Image Credit: TNT-The NorthEast Today

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try