[Hindi] जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी से ठंडे मौसम का आगमन

November 5, 2015 4:12 PM|

SNOWFALL J and Kउत्तर भारत के पर्वतीय राज्यों में सर्दियों का आगमन हो गया है।जम्मू-कश्मीरऔरहिमाचल प्रदेशमें बीते 24 घंटों के दौरान फिर से भारी बारिश और बर्फबारी हुई है। जम्मू-कश्मीर में जहां बीते कुछ दिनों से अच्छी बारिश हो रही थी वहीं हिमाचल प्रदेश में सर्दियों के आगमन पूर्व अधिकांश जगहों पर यह पहली बारिश थी।

हाल की बारिश और हिमपात के चलते इन दोनों पर्वतीय राज्यों के अधिकतम तापमान में लगभग 10 से 12 डिग्री सेल्सियस की भारी गिरावट दर्ज की गई है। जिसके चलते इन भागों में शीतलहर जैसे हालत बन गए हैं।

स्काइमेट के अनुसार जम्मू-कश्मीर पर बने पश्चिमी विक्षोभ के चलते यह मौसमी गतिविधियां हो रही हैं। एक सप्ताह के भीतर यह दूसरा पश्चिमी विक्षोभ है जो पर्वतीय राज्यों को प्रभावित कर रहा है। वर्तमान पश्चिमी विक्षोभ अब धीरे-धीरे पूर्व की ओर निकल रहा है जिससे अगले 24 घंटों के भीतर इन भागों में मौसम साफ हो जाएगा। हालांकि इसका प्रभाव दोनों राज्यों में बना रहेगा जिससे कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा की जारी रहने की संभावना है।

स्काइमेट के अनुसार इस वर्ष पश्चिमी विक्षोभों के आने की संख्या औसत से अधिक है। जिसके चलते श्रीनगर में नवंबर के पहले सप्ताह में ही 25.5 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की जा चुकी है। श्रीनगर में नवंबर में होने औसतन 28.3 मिलीमीटर बारिश बारिश दर्ज की जाती है। लेकिन बारिश इसी गति से होती रही तो यह आंकड़ा जल्द ही पीछे छूट सकता है।

स्काइमेट का अनुमान है कि अगर मौसम का यही रूख बना रहा तो जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के मध्यम और निचले पहाड़ों पर भी समय से पहले बर्फबारी देखने को मिल सकती है।

Image Credit: The Hindu

 

Similar Articles