[Hindi] राजस्थान के न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी जारी, शीतलहर से छुटकारा

December 22, 2018 5:33 PM|

Winters in Rajasthanशीत लहर से जूझने के बाद, राजस्थान के न्यूनतम तापमान में पिछले 24 घंटों में मामूली सी बढ़ोतरी देखी गई। यही नहीं, अगले 48 घंटों के दौरान और सुधार की संभावना है।

हालांकि, राज्य के उत्तरी हिस्सों जैसे चूरू, सीकर और पिलानी में शीत लहर की स्थिति अभी भी बनी हुई है। शनिवार की सुबह, चूरू में 1.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री कम था, इसके बाद सीकर में 2 डिग्री सेल्सियस था, जो सामान्य से तीन डिग्री कम था और पिलानी में 2.7 डिग्री सेल्सियस था जो की दो डिग्री सामान्य से कम था।

स्काईमेट वेदर के अनुसार, शनिवार तक एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ जम्मू और कश्मीर को प्रभावित करने की संभावना है। इसके अलावा, दक्षिण पाकिस्तान और इससे सटे पश्चिम राजस्थान से भी एक ट्रफ बनी हुई है।

नतीजतन, सर्द और गर्म हवाएँ अब गर्म और नम दक्षिण-पूर्वी हवाओं से बदल जाएंगी। इसके मद्देनजर, न्यूनतम तापमान में कुछ पायदानों से बढ़ोतरी देखी जाएगी।

इस प्रकार, अगले 48 घंटों के दौरान, अधिकतम और न्यूनतम तापमान दोनों में धीरे-धीरे बढ़ोतरी देखी जाएगी, जिसके परिणामस्वरूप अधिकांश भागों से शीतलहर की स्थिति समाप्त हो जाएगी। हालांकि, उत्तरी भागों के कुछ क्षेत्रों में शीतलहर की पकड़ बनी रहेगी। कई हिस्सों में आसमान में बादल छाए रहेंगे, लेकिन मौसम शुष्क रहेगा।

Image Credit:en.wikipedia.org

Any information taken from here should be credited to skymetweather.com

 

author image