Skymet weather

[Hindi] चक्रवात तूफान 'महा' भारत में आने के लिए तैयार, यह इस साल का चौथा तूफान

October 30, 2019 5:05 PM |

maha cyclone (1)

एक चिह्नित निम्न दबाव क्षेत्र कोमोरिन क्षेत्र में डिप्रेशन में बदल गया है। इस प्रणाली से आज शाम तक एक गहरे डिप्रेशन तेज होने की उम्मीद है और यह लक्षद्वीप क्षेत्र में उत्तर पश्चिमी दिशा में बदेगा।

इससे पहले, श्रीलंका के तट पर और दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवाती हवाऔ का क्षेत्र बना हुआ था। इसके बाद एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना उसके बाद कल एक चिह्नित निम्न दबाव क्षेत्र डिप्रेशन में बदल गया।

उम्मीद करते हैं कि यह प्रणाली अगले 48 घंटों में चक्रवात 'महा' में तेज हो जाएगी। इस चक्रवात के भारतीय तट से दूर उत्तर पश्चिम दिशा में जाने की उम्मीद है।

हालांकि, तमिलनाडु के ऊपर मौसम प्रणाली ने पहले ही भारी से मूसलाधार बारिश दर्ज की है। जिससे अगले 24 घंटों के दौरान तमिलनाडु, रायलसीमा, दक्षिण भारत, कर्नाटक और केरल में 'मध्यम' से 'भारी' बारिश होने की उम्मीद करते हैं।

तमिलनाडु, केरल, और कर्नाटक तट पर समुद्र की स्थिति ‘बहुत से बेहद ' खराब रहेगी। अगले 72 घंटों के लिए उपर्युक्त क्षेत्रों के साथ हवा की गति भी बहुत अधिक होगी। इसलिए, मछुआरों को आगामी तूफान का मुकाबला करने के लिए सभी एहतियाती उपाय करने की सलाह दी जाती है और सलाह दी जाती है कि वे समुद्र में न जाएं।

चक्रवात वायु, हिक्का और क्यार की उपस्थिति के बाद अरब सागर में यह चौथा चक्रवात होगा। चक्रवात वायु ने दक्षिण पश्चिम मानसून की शुरुआत की थी, चक्रवात हिक्का सितंबर के अंत में दिखाई दिया, अक्टूबर में चक्रवात क्यार, और अब नवंबर के पहले सप्ताह में 'महा' दिखाई दिया।

आम तौर पर, बंगाल की खाड़ी अधिक सक्रिय रहती है और अरब सागर की तुलना में अधिक संख्या में चक्रवात देखने को मिलते है। हालांकि, इस बार विपरीत हुआ है। की अब तक, बंगाल की खाड़ी के ऊपर इस साल केवल एक चक्रवात बना है वो है चक्रवात फानी।

Also Read In English : Potential Cyclone Maha all set to batter India, fourth cyclone in Arabian Sea

इस साल अरब सागर पर असामान्य रूप से बड़ी संख्या में चक्रवातों का कारण सक्रिय आईओडी (हिंद महासागर डिपोल) हो सकता है क्योंकि देश के इतिहास में सबसे मजबूत आईओडी में से एक है। कई बार, सक्रिय आईओडी, अरब सागर पर समुद्र की सतह का तापमान बंगाल की खाड़ी की तुलना में गर्म है। गर्म समुद्री सतह का तापमान ऐसी प्रणालियों के निर्माण के लिए अनुकूल है।

Image credit: Skymet Weather 

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें। 

देश भर के मौसम पूर्वानुमान के लिए देखें विडियो: 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try