Skymet weather

[Hindi] दिल्ली में तापमान चरम पर, मार्च में इतिहास का दूसरा सबसे अधिक तापमान रिकॉर्ड किया गया

March 30, 2021 1:40 PM |
Delhi heatwave

साल 2021 की होली पर दिल्ली में दर्ज किया गया तापमान, दिल्ली में होली के दिन का सबसे अधिक तापमान का रिकॉर्ड रहा। साथ ही मार्च में सबसे अधिक तापमान का दूसरा रिकॉर्ड भी रहा। 29 मार्च, 2021 को दिल्ली के सफदरजंग में अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 8 डिग्री अधिक है। इससे पहले दिल्ली में मार्च महीने में सबसे अधिक तापमान 31 मार्च, 1945 में (40.8 डिग्री) दर्ज किया गया था।

होली के दिन बढ़े तापमान के कारणों का विश्लेषण करें तो सबसे अहम भूमिका रही दक्षिण-पश्चिमी हवाओं की जो राजस्थान की तरफ से होकर आ रही थीं, जहां दिन का तापमान पहले से 43 डिग्री के स्तर पर पहुँच चुका है। इसके अलावा पिछले कुछ दिनों से आसमान लगातार साफ हो रहा है और मौसम शुष्क बना हुआ। इन स्थितियों के बीच भी तापमान में रुक-रुक कर वृद्धि दर्ज की जाती रही।

आज भी दिल्ली-एनसीआर के लोगों को इसी तरह की गर्मी परेशान करेगी। हालांकि कल जैसी प्रचंड गर्मी नहीं होगी। हवाओं की बढ़ती गति और इनकी दिशा में हल्का सा परिवर्तन तापमान में वृद्धि को रोकेगा। उम्मीद है कि अब दक्षिण-पश्चिम की बजाए उत्तर-पश्चिमी दिशा से होकर आएंगी हवाएँ। इससे अनुमान है कि बढ़ते तापमान में कुछ ब्रेक लगेगी।

अब चूंकि उत्तर भारत के पहाड़ों पर बना पश्चिमी विक्षोभ पूर्वी दिशा में आगे निकल रहा है जिससे उत्तर के पहाड़ों पर हाल में हुई बर्फबारी की ठंडक का प्रभाव भी इन उत्तर-पश्चिमी हवाओं के साथ मैदानी भागों में आएगा, जिससे अगले दो-तीन दिनों के दौरान तापमान में कमी आएगी। इन्हीं हवाओं के कारण 31 मार्च को दिल्ली और एनसीआर में अधिकांश स्थानों पर दिन में पारा 35-36 डिग्री के आसपास रिकॉर्ड किया जा सकता है। हालांकि गिरावट के बावजूद भी यह सामान्य से 3-4 डिग्री ऊपर ही रहेगा।

Image credit: Hindustan Times

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try