Skymet weather

[Hindi] दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, फ़रीदाबाद, गाज़ियाबाद में प्री-मॉनसून वर्षा जल्द; गर्मी से व्यापक राहत की उम्मीद

April 6, 2018 5:20 PM |

Delhi pre-Mosnoon rainsदिल्ली को जल्द ही भीषण गर्मी से निजात मिलने की संभावना है। राष्ट्रीय राजधानी के साथ-साथ नोएडा, गुरुग्राम, गाज़ियाबाद और फ़रीदाबाद में इस समय दिन और रात के तापमान सामान्य से 3-4 डिग्री ऊपर चल रहे हैं, जिससे लोगों को दिन के साथ-साथ रात में भी तेज़ गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली में अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 3 डिग्री अधिक है।

इस बीच राजधानी के लोगों को जल्द ही राहत देने वाला मौसमी बदलाव दिखेगा। शुक्रवार के दूसरे पहर से ही दिल्ली और आसपास के भागों में बादल दिखाई देने लगे हैं। अनुमान है कि अगले 3-4 दिनों तक मौसम का मिजाज़ इसी तरह बदला-बदला रहेगा। बादल दिखेंगे और धूलभरी आँधी के साथ बादलों की गर्जना भी होगी। अगले 2-3 दिनों के दौरान दिल्ली और आसपास के शहरों में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा या बूँदाबाँदी भी हो सकती है।

[yuzo_related]

उसके बाद उत्तर भारत के भागों में मौसमी सिस्टम और प्रभावी होंगे तथा गतिविधियां बढ़ेंगी। इसके चलते राजधानी दिल्ली और पड़ोसी शहरों में 9 और 10 अप्रैल को कुछ स्थानों पर गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इन गतिविधियों के कारण अगले 4-5 दिनों के लिए गर्मी से राहत मिलेगी। इसके अलावा 9 और 10 अप्रैल को तापमान गिरकर सामान्य से भी नीचे पहुँच सकता है। दिल्ली में गरज और वर्षा वाले बादलों की ताज़ा स्थिति जानने के लिए नीचे दिए गए मैप पर क्लिक करें।

lightning in delhi

इस समय उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इसके अलावा एक अन्य चक्रवाती सिस्टम मध्य पाकिस्तान और इससे सटे भारत के मैदानी राज्यों पर बना हुआ है। इन दोनों मौसमी सिस्टमों के संयुक्त प्रभाव से दिल्ली-एनसीआर में यह मौसमी बदलाव आएगा।

Image credit: The Indian Express

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

 

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try