[Hindi] सर्दी अपने आखिरी चरण में, दिल्ली के तापमान में उतार-चढ़ाव

January 30, 2017 4:10 PM|

Delhi fog and winterदिल्लीमें इस वर्ष कड़ाके की ठंड का लंबा दौर भले ही देखने को नहीं मिला लेकिन जनवरी की शुरुआत से तापमान में व्यापक गिरावट का सिलसिला शुरू हुआ और बाद में ठंड ने राजधानी में अपना प्रभाव कुछ समय के लिए अवश्य दिखाया। दिल्ली वालों को 10 जनवरी से 22 जनवरी के बीच कड़ाके की ठंड का दौर देखने को मिला। इस दौरान राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान 3 से 7 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।

उसके बाद से उत्तर भारत में आने वाले पश्चिमी विक्षोभों का सिलसिला शुरू हुआ। इन सक्रिय सिस्टमों के चलते उत्तर भारत के मैदानी भागों में तापमान प्रभावित होते रहे और उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी रहा। उत्तर से आने वाली बर्फीली हवाओं की रफ्तार में ब्रेक लगने और दक्षिण-पश्चिमी या दक्षिणी-पूर्वी हवाओं का प्रभाव बढ़ने के चलते बीच-बीच में तापमान ऊपर जाता रहा। ऐसी स्थिति में दिल्ली और आसपास के शहरों में पारा कई बार आश्चर्यजनक रूप से बढ़ जाता है जिससे सर्दी लगभग गायब सी हो जाती है।

इस समय दिल्ली और एनसीआर में न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर है। सोमवार को न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री रहा जबकि रविवार को दिन का तापमान सामान्य से 1 डिग्री नीचे 21.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। फिलहाल एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी भागों के करीब है। यह सिस्टम कमजोर है और कल तक आगे निकल जाएगा जिससे अगले 48 घंटों के दौरान दिल्ली और आसपास के शहरों में पारा फिर से 2-3 डिग्री नीचे जा सकता है।

हालांकि यह गिरावट मध्य जनवरी में तापमान में आई गिरावट जैसी नहीं होगी। कह सकते हैं कि कड़ाके की ठंड की वापसी के संकेत फिलहाल नहीं हैं लेकिन फरवरी के दूसरे सप्ताह तक सामान्य सर्दी जारी रह सकती है। इस दौरान पश्चिमी विक्षोभ के आने पर पारा बढ़ेगा जबकि उसके आगे निकल जाने के बाद फिर से तापमान में गिरावट होगी और यही सिलसिला फरवरी के मध्य तक बना रहेगा।

इस बीच हवाओं की गति में कमी के चलते दिल्ली और आसपास के शहरों में सोमवार की सुबह कई जगहों पर घना कोहरा छाया रहा। अगले 48 घंटों के दौरान राष्ट्रीय राजधानी में मौसम में विशेष बदलाव नहीं होगा जिससे अगले 2 दिनों के दौरान कोहरा छाने के लिए स्थितियाँ अनुकूल हैं।

Image credit: Skymetweather

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार:skymetweather.comअवश्य लिखें।

 

Similar Articles

thumbnail image
IPL 2025: KKR बनाम RCB मैच में बारिश के आसार, खेल में पड़ सकता है खलल

IPL 2025 का आगाज 22 मार्च से हो रहा है। पहला मैच केकेआर बनाम आरसीबी बीच कोलकाता में होगा। मैच के दौरान बारिश की संभावना बनी हुई है। जिससे खेल प्रभावित हो सकता है। इसके बाद भी प्रशंसकों को रोमांचक मैच होने की उम्मीद है।

posted on:
thumbnail image
पूर्वी और मध्य भारत में बेमौसम बारिश, ओलावृष्टि और बिजली गिरने की आशंका

पूर्व और मध्य भारत में असामयिक बारिश और ओलावृष्टि का खतरा बना हुआ है। झारखंड, बिहार, और पश्चिम बंगाल में तेज़ हवाएं चलने के साथ बिजली गिरने से फसलों को नुकसान होने की संभावना है। हालांकि, इस खराब मौसम से 23 मार्च के बाद राहत मिलने के आसार हैं।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 22, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पूर्वोत्तर भारत, ओडिशा, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, केरल और लक्षद्वीप में बिखरी हुई हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक हो सकती है।

posted on:
thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on: