[Hindi] मॉनसून 2019 अगले 48 घंटों में दे सकता है दस्तक, केरल, कर्नाटक और बेंगलुरु में बढ़ेगी बारिश

June 5, 2019 12:06 PM|

Rain in Kerala,Karnataka and Banglore

दक्षिणी आतंरिक कर्नाटक और उससे सटे भागों पर इस समय एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र देखा जा रहा है। इसके अलावा, अगले 24 घंटों के बाद केरल के दक्षिणी हिस्सों में दक्षिण-पश्चिमी हवाएं भी तेज हो जाएंगी।

अगले 2-3 दिनों में, केरल और कर्नाटक के कुछ हिस्सों (खासकर दक्षिण आतंरिक और तटीय भागों) सहित बेंगलुरु में दक्षिण पश्चिमी मॉनसून के आगमन को देखते हुएबारिश की तीव्रता में वृद्धिकी उम्मीद है। इन मौसमी गतिविधियों के साथ तेज हवाएं चलेंगी।  हालांकि, इस दौरान अति भारी बारिश के आसार नहीं हैं।

उत्तरी कर्नाटक के भी अलग-अलग हिस्सों में बारिश की गतिविधियां होंगी लेकिन बारिश की तीव्रता दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक और केरल की तुलना में बहुत कम होगी।

मॉनसून 2019दस्तक देने के लिए लगभग करीब है। स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, अगले 48 घंटों में यानी 7 जून तक उम्मीद है कि मॉनसून केरल पर अपना आगमन करेगा।

संभवतः होने वाले बारिश का कारण दक्षिण आंतरिक कर्नाटक पर बने चक्रवाती क्षेत्र के साथ तेज पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी हवाएं हैं। इसके अलावा, एक ट्रफ रेखा मध्य भारत से लेकर कॉमरिन क्षेत्र होते हुए ऊपरी बने चक्रवाती क्षेत्र तक फैला हुआ है।

भले ही, इन दोनों राज्यों में बारिश की गतिविधियां चल रही हैं, लेकिन फिर भीकेरल में बारिश की कमीहै। लेकिन अब बारिश के कारण, उम्मीद है कि केरल की बारिश की कमी कुछ हद तक कम होगी।

Also Read In English: Rains to increase over Bengaluru, Karnataka and Kerala, Monsoon onset likely after 48 hours

Image Credit:TWC

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

author image