Skymet weather

[Hindi] मॉनसून 2019: श्रीलंका के पास पहुंचा मॉनसून, केरल में अभी भी इंतज़ार बरकरार

June 4, 2019 1:01 PM |

Progress of Monsoon 2019

मॉनसून 2019 में 3 जून को कुछ प्रगति देखने को मिली, जब यह दक्षिणी अरब सागर, मालदीव और कोमोरिन के कई क्षेत्रों, बंगाल की खाड़ी के कुछ और भागों के साथ उत्तरी अंडमान सागर में भी इसने दस्तक दी। इससे पहले मॉनसून 18 मई को अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह में आया था। उसके बाद से इसकी धीमी प्रगति हुई।

हालांकि मॉनसून की उत्तरी सीमा यानि नॉर्दर्न लिमिट ऑफ मॉनसून (एनएलएम) अभी भी समुद्री भागों में बनी है। लेकिन प्रगति के बाद यह श्रीलंका के दक्षिणी भागों के करीब पहुँच गई है। इसके अलावा अराकान तटों और म्यांमार के डासीन क्षेत्र के भी करीब पहुँच गई है। एनएलएम इस समय पश्चिम में उत्तरी अक्षांश 6°/पूर्वी देशांतर 60°, अक्षांश 6°/देशांतर 70°, अक्षांश 6°/देशांतर 81°, अक्षांश 10°/देशांतर 86°, अक्षांश 13°/देशांतर 89° और अक्षांश 17°/देशांतर 95° के आसपास से होकर गुज़र रही है।

स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों क अनुसार अगले 24 से 48 घंटों के दौरान मॉनसून के श्रीलंका के कुछ और हिस्सों, कोमोरिन और बंगाल की खाड़ी के मध्य भागों में प्रगति करने के लिए मौसम स्थितियाँ अनुकूल बनी हुई हैं।

आमतौर पर 25 मई तक श्रीलंका के अधिकांश भागों पर मॉनसून का आगमन हो जाता है लेकिन इस बार यह लगभग एक हफ्ते की देरी से चल रहा है और इसमें अभी कुछ समय लग सकते हैं। मॉनसून की अब तक की प्रगति देखते हुए यह कहा जा सकता है कि मॉनसून 2019 अपने निर्धारित समय से 8 से 10 दिन की देरी से चल रहा है।

जहां तक बात केरल में मॉनसून के आगमन की है तो अब तक भारत के मुख्य भू-भाग पर मॉनसून के आगमन के लिए मौसमी स्थितियाँ अभी भी अनुकूल नहीं बन रही हैं। हालांकि अगले 3-4 दिनों में अरब सागर में एक निम्न दबाव का क्षेत्र विकसित हो सकता है जो मॉनसून को केरल में लाने में अपनी भूमिका निभाएगा। हालांकि इस सिस्टम से भी दक्षिण भारत के बाकी हिस्सों में बारिश बढ़ती दिखाई नहीं दे रही है।

मॉनसून के समय और बाद में भी बारिश मुख्यतः तटीय भागों पर ही केन्द्रित रहेगी। दक्षिण भारत के आंतरिक हिस्सों के लिए मॉनसून आगमन धमाकेदार नहीं होने वाला है। आमतौर पर मॉनसून के आगमन के समय कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में अच्छी बारिश होती है लेकिन इस बार अच्छी बारिश के आसार नहीं होगी।

मॉनसून आमतौर पर केरल और तमिलनाडु के कई इलाकों पर एक साथ आता है लेकिन इस बार यह स्थिति देखने को मिलेगी।

Also Read In English: Southwest Monsoon 2019 advances further, touches Sri Lanka, covers more parts of Bay

Image Credit:HT

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try