Skymet weather

[Hindi] मुंबई में मॉनसून की दस्तक

June 12, 2015 3:01 PM |

Mumbai Monsoonमुंबई में मॉनसून का इंतज़ार खत्म हो गया है, अंततः इसने सपनों के इस शहर में दस्तक दे दी है। पिछले दिनों से रूक रूक कर हो रही प्री-मॉनसूनी बारिश के बाद देश की आर्थिक राजधानी में बारिश का अच्छा दौर शुरू हुआ जो मुंबई वालों के लिए अच्छी और राहत की बात है।

मॉनसून आने में 10 जून की सामान्य समय सीमा से 2 दिन की देरी भले ही हुई लेकिन आज इसका आगमन उत्साहजनक रहा क्योंकि इसने शहर के अधिकांश हिस्से को बारिश से सराबोर कर दिया। स्काइमेट के अनुसार देश के पश्चिमी तटीय भागों में अच्छी बारिश हुई है, खासकर महाराष्ट्र और कर्नाटक के तटवर्ती भागों में बीते 24 घंटों के दौरान मध्यम से भरी बारिश दर्ज की गई है। गुरुवार की सुबह 8:30 से पिछले 24 घंटों के दौरान मुंबई में हुई 82 मिलीमीटर की अच्छी बारिश से ही साफ हो गया था की मॉनसून मायानगरी मुंबई के मुहाने पर आ चुका है।

 

Image Credit: Indiatoday






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try