Skymet weather

[Hindi] मुंबई, सूरत, पटना में मॉनसून का आगाज, मुंबई समेत पश्चिमी तटों पर भारी वर्षा के आसार

June 14, 2020 9:24 PM |
Mumbai Monsoon

मॉनसून एक्सप्रेस फुल स्पीड में आगे बढ़ रही है। कुछ राहत कुछ आफत लेकर आने वाली यह एक्सप्रेस मुंबई में अपने निर्धारित समय 11 जून से तीन दिन की देरी से पहुंची है। हालांकि 3 दिन के अंतर को आमतौर पर सामान्य माना जाता है।

English Version: Southwest Monsoon 2020 made onset over Mumbai

दक्षिण-पश्चिम मॉनसून 2020 की तरफ से हर दिन राहत भरी खबर मिल रही है। साल 2019 की तुलना में इस साल जून में देश के ज़्यादातर भागों में मॉनसून काफी अच्छी रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटों में भी मॉनसून ने प्रगति की और यह महाराष्ट्र तथा छत्तीसगढ़ के अधिकांश भागों को पार करते हुए गुजरात और मध्य प्रदेश में प्रवेश कर गया। बिहार और झारखंड में भी मॉनसून का आगमन हो चुका है।

कहाँ पहुंची है एनएलएम

मॉनसून की उत्तरी सीमा (एनएलएम) इस समय सूरत, बेतुल, अंबिकापुर, पेंड्रा रोड, गया, पटना पर है। मॉनसून मुंबई को पार कर चुका है। जल्द ही मॉनसून गुजरात के कुछ और हिस्सों मध्य प्रदेश के कुछ और भागों तथा बिहार व झारखंड को पार करते हुए पूर्वी उत्तर प्रदेश में दस्तक दे सकता है।

बढ़ गई है मॉनसून वर्षा

पिछले 24 घंटों के दौरान मुंबई के सांताक्रूज 20 मिमी और कोलाबा में 11 मिमी बारिश दर्ज की। मुंबई उपनगर के कई स्थानों में घनसोली, वासी और पूर्वी उपनगर जैसे हिस्सों में भारी बारिश दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान ठाणे में 64 मिमी, माथेरान में 81 मिमी, जलगाँव में 82 मिमी और औरंगाबाद में 124 मिमी बारिश दर्ज की गई। मुंबई में बारिश के साथ मॉनसूनी हवाएँ तेज़ हो गई है। मुंबई के कई हिस्सों में पिछले दो दिनों से बारिश हो रही है।

गुजरात में अहमदाबाद, गांधीनगर और आसपास के जिलों में भी पिछले 24 घंटों के दौरान भारी बारिश दर्ज की गई। अनुमान है कि अगले 24 घंटों के दौरान दक्षिण-पश्चिम मॉनसून गुजरात के कुछ हिस्सों में भी आगे बढ़ेगा।

दक्षिण-पश्चिम मॉनसून 2020 ने मुंबई में समय पर दस्तक दी जबकि 2019 में मॉनसून की शुरुआत में मुंबई में दो सप्ताह की देरी हुई थी। पश्चिमी तट पर मॉनसून सक्रिय है। मुंबई में 15-16 जून को भारी मॉनसून बारिश की संभावना है।

Image credit: The Indian Express

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try