Skymet weather

[Hindi] मॉनसून 2020: दिल्ली, हरियाणा, पंजाब सक्रिय मॉनसून, अगले दो-तीन होगी भारी वर्षा

July 18, 2020 9:35 PM |

कुछ इलाकों में होगी भारी वर्षा

उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में लंबे समय बाद मॉनसून सक्रिय हो रहा है। अगले कुछ दिनों के दौरान पंजाब, हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर और चंडीगढ़ समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के भी कई शहरों में भारी वर्षा की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। साल 2020 के मॉनसून में इन सभी क्षेत्रों में मॉनसून अब तक सामान्य रूप से भी सक्रिय नहीं रहा, जिसकी वजह से उत्तर भारत के सभी क्षेत्रों में सामान्य से मॉनसून वर्षा दर्ज की गई है।

पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मॉनसून ने अब तक किया निराश

1 जून से 18 जुलाई के बीच जम्मू कश्मीर और लद्दाख में सामान्य से 58 फ़ीसदी कम, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में तकरीबन 52% कम वर्षा हुई है। हिमाचल प्रदेश में 34% कम, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सामान्य से 33% कम, पूर्वी राजस्थान में 25% कम, उत्तराखंड में सामान्य से 13% कम और हरियाणा में सामान्य से 8% कम बारिश हुई है।

उत्तर भारत महज़ पंजाब ऐसा क्षेत्र है जहां पर सामान्य से 5% अधिक वर्षा इस साल मॉनसून सीजन में अब तक देखने को मिली है। हालांकि इस अधिक बारिश से भी पंजाब को बहुत लाभ नहीं मिला है क्योंकि बारिश का वितरण सामान्य नहीं रहा है। कुछ इलाकों में जहां सामान्य के आसपास वर्षा हुई है वहीं कई जिलों में सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है।

उत्तर भारत में आएगी मॉनसून ट्रफ, होगी भारी बारिश

देश में इस बार मॉनसून सामान्य समय से पहले पहुंचा लेकिन पंजाब, हरियाणा और दिल्ली को अब अच्छे से भिगोने वाला है। आने वाले समय में मॉनसून की सक्रियता उत्तर भारत के मैदानी क्षेत्रों में जरूर होगी लेकिन राजस्थान को इस दौरान भी निराशा हाथ लगेगी। लद्दाख और जम्मू कश्मीर में भी अधिक वर्षा की संभावना नजर नहीं आ रही है।

मैदानी भागों में 19 से लेकर 21 जुलाई के बीच कुछ हिस्सों पर मॉनसून ज़बरदस्त मेहरबानी दिखाने वाला है। उम्मीद है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में अच्छी वर्षा होगी। इन सभी क्षेत्रों में कई जगहों पर मध्यम से भारी मॉनसून वर्षा कई दिनों के दौरान होगी। जबकि लद्दाख और राजस्थान के ज्यादातर हिस्सों में मौसम साफ और शुष्क रहेगा।

Image Credit: Zee Business

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try