[Hindi] प्रयागराज माघ मेला 2021: प्रचंड सर्दी के बीच होगा मकर संक्रांति का स्नान पर्व, हालांकि बारिश नहीं डालेगी

January 14, 2021 1:15 PM|

भारत के सुप्रसिद्ध तीर्थ स्थलों में उच्च स्थान पर विराजमान प्रयागराज में माघ मेला शुरू हो गया है। प्रयागराज में होने वाले इस कल्पवास के मेले में 6 मुख्य स्नान पर्व होते हैं। स्नान पर्वों की शुरुआत मकर संक्रांति के दिन 14 या 15 जनवरी से होती है। वर्ष 2021 के माघ मेले में मकर संक्रांति का दिन 14 जनवरी को पड़ रहा है और इसी दिन से  स्नान पर्वों का शुभारंभ हो जाएगा।

माघ मेले में कल्पवास करने के लिए आने वाले तीर्थयात्रियों और श्रद्धालुओं का एक नगर गंगा और यमुना के तट पर बस जाता है। फिर चाहे मौसम कैसा भी रहे तंबुओं की नगरी में आए श्रद्धालु सदैव भक्तिभाव में लीन रहते हैं। स्नान, ध्यान और ईश्वर आराधना में लगे रहने के साथ-साथ सत्संग और प्रवचन लीन रहते हैं।

मकर संक्रांति के साथ शुरू हुए स्नान पर्वों का समापन 11 फरवरी को महाशिवरात्री पर्व के स्नान के साथ होता है। आमतौर पर मौनी अमावस्या और बसंत पंचमी से मौसम बदलने लगता है, धूप तेज होने लगती है और सर्दी कम हो जाती है। इस 2 महीने की अवधि में कई बार मौसम बिगड़ता है, बारिश की गतिविधियां प्रयागराज के तंबुओं के शहर पर भी देखने को मिलती हैं लेकिन वर्तमान मौसम यह संकेत कर रहा है कि 14 जनवरी को होने वाला माघ मेले का पहला स्नान पर्व मकर संक्रांति किसी बारिश जैसी मौसमी बाधाओं से दूर रहेगा।

श्रद्धालुओं को शीतलहर का करना होगा सामना

मौसम भले साफ रहेगा लेकिन उत्तर पश्चिमी दिशा से आ रही बर्फीली हवाएं श्रद्धालुओं को परेशान करती रहेंगी। पवित्र गंगा जल का तापमान भी काफी कम रहेगा जिससे श्रद्धालु अधिक समय तक गंगा नदी में डुबकी नहीं लगा पाएंगे। राहत की बात यह है कि सुबह कड़ाके की सर्दी और घने कोहरे के बाद जैसे-जैसे दिन चढ़ेगा आसमान साफ होने लगेगा और कोहरा भी कम हो जाएगा। 10-11 बजे से समूचे प्रयागराज क्षेत्र में धूप भी देखने को मिलेगी। यानि भीषण सर्दी के बाद धूप सेंकने का मौका मिलेगा।

प्रमुख स्नान तिथियों की सूची इस प्रकार है:

14 जनवरी, 2021: मकर संक्रांति

(मौसम-कड़ाके की ठंड होगी। सुबह कोहरा छा सकता है लेकिन बारिश की आशंका नहीं है।)

28 जनवरी, 2021: पौष पूर्णिमा

(मौसम-सर्दी जारी रहेगी। तापमान 24/11 के आसपास रहेगा। हल्की बारिश होने की संभावना है।)

11 फरवरी, 2021: मौनी अमावस्या

(मौसम-सर्दी में कमी आने लगेगी और तापमान में हल्की वृद्धि शुरू हो जाएगी। हालांकि सुबह और रात में ठंडी बनी रहेगी।)

16 फरवरी, 2021: बसंत पंचमी (तीसरा शाही स्नान)

(मौसम-मौसम श्रद्धालुओं को और राहत देगा। दोपहर में गर्मी की दस्तक भी हो सकती है।)

27 फरवरी, 2021: माघी पूर्णिमा

(मौसम-सुबह औररात मेंसुहावनी ठंडक होगी। कड़ाके की सर्दी क्रमशः कम हो जाएगी।

11 मार्च, 2021: महाशिवरात्री

(मौसम-प्रयागराज में मार्च की शुरुआत से गर्मी अपना आसार दिखाना शुरू कर देती है और ऐसे में माघ मेले के समापन के समय अंतिम पर्व पर आपको गंगा में डुबकी लगाने में सर्दी का डर नहीं होगा)

Image credit:Conde Nast Traveller

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार:skymetweather.comअवश्य लिखें।

Similar Articles

thumbnail image
IPL 2025: KKR बनाम RCB मैच में बारिश के आसार, खेल में पड़ सकता है खलल

IPL 2025 का आगाज 22 मार्च से हो रहा है। पहला मैच केकेआर बनाम आरसीबी बीच कोलकाता में होगा। मैच के दौरान बारिश की संभावना बनी हुई है। जिससे खेल प्रभावित हो सकता है। इसके बाद भी प्रशंसकों को रोमांचक मैच होने की उम्मीद है।

posted on:
thumbnail image
पूर्वी और मध्य भारत में बेमौसम बारिश, ओलावृष्टि और बिजली गिरने की आशंका

पूर्व और मध्य भारत में असामयिक बारिश और ओलावृष्टि का खतरा बना हुआ है। झारखंड, बिहार, और पश्चिम बंगाल में तेज़ हवाएं चलने के साथ बिजली गिरने से फसलों को नुकसान होने की संभावना है। हालांकि, इस खराब मौसम से 23 मार्च के बाद राहत मिलने के आसार हैं।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 22, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पूर्वोत्तर भारत, ओडिशा, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, केरल और लक्षद्वीप में बिखरी हुई हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक हो सकती है।

posted on:
thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on: