Skymet weather

[Hindi] बारिश, मेघगर्जना के साथ दिल्ली में गिरेगा तापमान

April 21, 2022 1:59 PM |

दिल्ली का मौसम गर्म रहा है, जहाँ तापमान 40 के दशक में रिकॉर्ड किया जा रहा है । इसके अलावा, कल सफदरजंग में अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य स्तर से 4 डिग्री अधिक है।

हालांकि, प्री मॉनसून बारिश आज दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में दिखाई देने के लिए तैयार है, जिसके परिणामस्वरूप तापमान में गिरावट आ सकती है। बादल छाए हुए हैं, और अधिकतम तापमान आज और कल 40 डिग्री से नीचे जा सकता है।

एक पश्चिमी विक्षोभ लद्दाख और आसपास के क्षेत्रों पर बना हुआ है। इससे प्रेरित चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तरी मैदानी इलाकों पर बना हुआ है। इसके प्रभाव से आज बारिश होगी, तेज आंधी और धूल भरी हवाएं चलने की संभावना है। कल, एक दो जगह गतिविधि देखी जा सकती है लेकिन कुछ भी ज़्यादा मौसमी गतिविधियां दिखाई देने के उम्मीद नहीं है। इसके बाद एक बार फिर शुष्क मौसम ने दस्तक दे दी है।

25 अप्रैल को बहुत हल्की गतिविधि को छोड़कर, यह अप्रैल में दिल्ली के लिए आखिरी बार हो सकता है। बारिश की अवधि समाप्त होने के साथ ही तापमान एक बार फिर बढ़ सकता है।






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try