Skymet weather

[Hindi] राजधानी दिल्ली को भिगोती रहेगी प्री-मॉनसून वर्षा

June 18, 2017 2:14 PM |

Delhi pre monsoon rains and Monsoon 2017 is approaching_Dainik Bhaskar 600राजधानी दिल्ली में बीते 2 दिनों से बादलों का जमघट बढ़ गया है। साथ ही दिल्ली में रात के समय हुई प्री मॉनसून वर्षा ने मौसम को खुशनुमा बना दिया है। अनुमान है कि राजधानी के लोगों को इसी तरह की राहत बनी रहेगी। अगले 24 घंटों के दौरान कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है। बारिश की गतिविधियों में 19 जून की रात से वृद्धि होने की संभावना है।

[yuzo_related]

इस समय उत्तर भारत में पंजाब से लेकर उत्तर प्रदेश और बिहार होते हुए पूर्वोत्तर भारत तक एक ट्रफ रेखा बनी हुई है। निम्न दबाव की यह ट्रफ रेखा दिल्ली सहित उत्तर भारत के अन्य भागों में भी मौसमी बदलाव का प्रमुख कारण मानी जा रही है। इसी के प्रभाव से बंगाल की खाड़ी से आर्द्र पूर्वी हवाएं उत्तर प्रदेश होते हुए दिल्ली तक पहुंच रही हैं। ट्रफ रेखा दिल्ली के उत्तर में बनी है और अगले दो तीन दिनों तक मौसम की सक्रियता इसी तरह जारी रहने के आसार हैं।

स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार दिल्ली में अगले 24 घंटों तक कुछ स्थानों पर गरज के साथ हल्की बरसात जारी रहेगी। गतिविधियां रात के समय देखने को मिलेंगी साथ ही हवाएँ भी चलेंगी। बारिश 19 जून की रात से और बढ़ सकती है। दिल्ली में 19 जून की रात से कुछ स्थानों पर अच्छी वर्षा होने के आसार हैं।

मौसम में आए इस बदलाव के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। तेज धूप से भी लोगों को राहत मिल रही है। लेकिन पूर्वी नम हवाओं के कारण आर्द्रता यानी उमस काफी बढ़ गई है। उमस अब इन भागों में मौसम प्रमुख हिस्सा बन रहेगा क्योंकि मॉनसून के दिल्ली पहुंचने में बहुत ज्यादा समय शेष नहीं है।

हालांकि बीच-बीच में हवाओं का रुख जरुर बदलेगा और पूर्वी हवाओं की जगह कुछ समय के लिए पश्चिमी शुष्क हवाएं चलेंगी लेकिन यह इतनी प्रभावी नहीं होंगी कि वातावरण में व्यापक रुप में व्याप्त नमी को कम करें और उमस से राहत महसूस की जा सके। फिलहाल दिल्ली वालों के लिए राहत की खबर यह है कि मॉनसून के आगमन से पहले प्री मानसून वर्षा की गतिविधियां जारी रहेंगी। तापमान सामान्य से नीचे बना रहेगा और धूप से भी राहत रहेगी। बच्चों की स्कूल की छुट्टियाँ बीतने वाली हैं इससे पहले मौसम ने आपको मौका दिया हैं उन्हें दिल्ली की सैर करने का।

Image credit:

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

 

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try